7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali Accident: पाली में दर्दनाक हादसा, गली में खेल रहे मासूम को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत, गांव में मातम

मारवाड़ जंक्शन के वोपारी गांव में दर्दनाक हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घर के बाहर गली में खेलते समय पीछे आ रही पिकअप की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Feb 07, 2026

Pali accident, pickup accident in Pali, pickup accident in Rajasthan, child dies in Pali, Pali crime news, पाली एक्सीडेंट, पिकअप एक्सीडेंट इन पाली, पिकअप एक्सीडेंट इन राजस्थान, पाली में बच्चे की मौत, पाली क्राइम न्यूज

बच्चे की मौत के बाद जमा भीड़ व उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी-जनप्रतिनिधि। फोटो- पत्रिका

मारवाड़ जंक्शन। सिरियारी थाना क्षेत्र के वोपारी गांव में एक हृदयविदारक हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। गली में खेल रहे बच्चे को पीछे की ओर आ रही पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

गली में खेल रहा था मासूम

पुलिस के अनुसार, वोपारी गांव निवासी हिमांशु पुत्र मोहन नाथ घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान एक पिकअप चालक वाहन को पीछे की ओर ले जा रहा था। चालक की लापरवाही के चलते मासूम हिमांशु पिकअप के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरियारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह वीडियो भी देखें

सूचना पर उपखंड अधिकारी महावीरसिंह जोधा, पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर तथा प्रशासक गजेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को जोजावर चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया। सारण पुलिस चौकी प्रभारी दिनाराम ने बताया कि मृतक के काका श्रवणनाथ पुत्र मिट्ठू नाथ ने घटना को लेकर रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पिकअप वाहन को पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया गया है।