15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली में रफ्तार का कहर: निजी बस ने बाइक सवारों को कुचला, 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक जोधपुर रेफर

पाली के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में खोड गांव के पास तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। गिरधारी और श्रवण की मौके पर मौत हो गई, जबकि भेराराम गंभीर घायल है और जोधपुर रेफर किया गया।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Arvind Rao

Feb 15, 2026

Pali road accident

2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक जोधपुर रेफर (फोटो सोशल मीडिया)

Pali road accident: राजस्थान के पाली जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के खोड गांव के पास एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

मजदूरी पर जा रहे थे तीनों दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, खोड गांव निवासी गिरधारी (46) पुत्र वालाराम और श्रवण (38) पुत्र ताराराम अपने साथी भेराराम (चांगवा निवासी) के साथ सुबह बाइक पर सवार होकर मजदूरी के लिए घर से निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक खोड गांव के पास मलोट रोड (मुख्य मार्ग) पर पहुंची, सामने से आ रही एक निजी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे।

चीख-पुकार और अस्पताल की दौड़

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर गुड़ा एंदला थाना एसएचओ शिव नारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गिरधारी और श्रवण की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि भेराराम तड़प रहा था।

उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। बांगड़ अस्पताल के चिकित्सकों ने भेराराम की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया है।

गांव में छाया मातम

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को गुंदोज सीएससी (CHC) अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की खबर जैसे ही खोड गांव पहुंची, वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।