
तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को अस्पताल लेकर जाती पुलिस। फोटो: पत्रिका
पाली। सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने शनिवार को सुमेरपुर थाने में एसिड पी लिया। उसे वहां से सुमेरपुर की अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे पाली लाया। इसके बाद डॉक्टरों ने पाली से युवक को जोधपुर रेफर कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर ने बताया कि युवक अपने क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को लेकर एक माह पहले फरार गया था। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। युवक युवती एक महीने बाद लौट आए। युवती के शनिवार को थाने में बयान होने थे।
अपने-अपने परिजनों के साथ युवक-युवती के थाने आए। वहां युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई और रवाना हुई। इस दौरान युवक अपने साथ लाया एसिड पी लिया।
बताया जा रहा है कि प्रेमिका के जाने के बाद आहत प्रेमी थाना परिसर के बाथरूम में गया, जहां उसने एसिड पी लिया। बाथरूम से बाहर आते ही युवक ने कहा कि उसने एसिड पी लिया है। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
परिजनों के एसिड पीने की बात कहने पर पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए। वहां से उसे पाली रेफर किया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया है। जहां युवक का उपचार जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
Published on:
15 Feb 2026 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
