Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुरू किया “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार” अभियान, जैविक रिसर्च में मिलेगा नया आयाम

Noida News Today Hindi: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नोएडा के राष्ट्रीय जैविक संस्थान (NIB) में “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत की।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Mohd Danish

Sep 17, 2025

noida nitin gadkari launch swasthya nari sashakt parivar nib

स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार | Image Source - 'X' @PankajSinghBJP

Nitin Gadkari launch swasthya nari sashakt parivar in Noida: नोएडा के सेक्टर-62 में राष्ट्रीय जैविक संस्थान (NIB) में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार” अभियान की भव्य शुरुआत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वस्थ नारी का मतलब सशक्त परिवार

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार का आधार है। यदि घर में नारी सशक्त होगी तो पूरा परिवार सशक्त बनेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नारी को विशेष रूप से सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। यह कदम न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेगा बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Domestic Happy Human Index का महत्व

भूटान के प्रधानमंत्री द्वारा सुझाए गए “Domestic Happy Human Index” का हवाला देते हुए गडकरी ने बताया कि इस इंडेक्स के माध्यम से यह मापा जाता है कि नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोटी-कपड़ा-मकान और बुनियादी सुविधाएं कितनी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य इस इंडेक्स में प्राथमिकता है और देश में गरीब और मजदूर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

राष्ट्रीय जैविक संस्थान और रिसर्च का भविष्य

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर NIB की विशेष भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह संस्थान जैविक क्षेत्र में विशेष रिसर्च करती है और भविष्य में वर्ल्ड क्लास रिसर्च का केंद्र बन सकती है। कैंसर, हार्ट और अन्य गंभीर बीमारियों के समाधान के लिए न केवल आधुनिक विज्ञान बल्कि वैदिक चिकित्सा क्षेत्र में बदलाव और संशोधन की भी आवश्यकता है। गडकरी ने आशा व्यक्त की कि इस दिशा में काम करके गरीबों और समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

आशा और प्रतिबद्धता का संदेश

उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार की अवधारणा केवल एक योजना नहीं है, बल्कि समाज को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान से महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और परिवारों का जीवन स्तर ऊँचा उठेगा।