सांकेतिक फोटो जेनरेट Ai
मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है। अक्टूबर महीने में पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी आने वाले दिनों में कड़ाके के ठंड को लेकर संदेश दे रही है। मौसम विभाग के एक पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार बारिश अच्छी हुई है। जिससे कड़ाके की ठंड भी पड़ने की संभावना है। यही नहीं इस बार ठंड पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। 25 अक्टूबर के बाद मौसम में बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख अब तेजी से बदलने लगा है। सुबह-शाम की हल्की ठंड और दिन में चटक धूप का एहसास लोगों को हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दीपावली तक मौसम का मिजाज ऐसे बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश में प्रदेश में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध का एहसास होगा। अक्टूबर का तीसरा पखवाड़ा लगता ही रात के समय ठंड अब अपना तेवर दिखाने लगी है। वही दिन में कड़ाके की धूप पड़ रही है। हालांकि अत्यधिक गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। बीते 24 घंटों में उरई प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। जहां दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दीपावली तक पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी।
शुक्रवार की सुबह सुबह भी हल्की ठंड के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर होते-होते धूप ने फिर से गर्मी का एहसास कराया। शाम ढलते ही तापमान फिर सामान्य हो गया। फिलहाल न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगेगी। 20 से 25 अक्टूबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
Updated on:
17 Oct 2025 09:01 am
Published on:
17 Oct 2025 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग