
A grand Hindu conference will be held on the 1st. Tableaux will be a major attraction.
भीलवाड़ा जिले में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू एकता के संदेश को सशक्त करने के उद्देश्य से राधाकृष्ण नगर बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। राधाकृष्ण बस्ती में 1 फरवरी को हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं 3 दिन पहले से प्रभात फेरी, घर घर भगवा पताकाए, शोभा यात्रा और सामूहिक भोज आकर्षण का केंद्र रहेगा।
राधाकृष्ण बस्ती में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें संयोजक गोपाल वैष्णव और राजेश व्यास ने विषय रखा। बैठक में संतों के सानिध्य में महापुरुषों की झांकियां, वाहन रैली, कलश यात्रा, साइकिल रैली, तिरंगा रैली, सभी मंदिरों में पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन, 3 दिन पहले से ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने पर चर्चा हुई। आयोजन स्थल और प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजाई जाएगी। इससे पूरा क्षेत्र सनातनमयी व भक्तिमय वातावरण से सरोबार होगा। अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने बताया की बैठक में कई नागरिकों ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए सुझाव दिए। सारस्वत भवन में हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
शहर की वर्धमान कॉलोनी, विद्युत नगर क्षेत्र का हिन्दू सम्मेलन 25 जनवरी को सुभाषनगर थाने के पास रसधारा मैदान, खंडेलवाल भवन के पास आयोजित होगा। इसे लेकर सर्वोदय शिक्षण संस्थान स्कूल में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न समाज के 70 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मीडिया प्रभारी आशीष पाराशर ने बताया कि बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा और आयोजन के बारे में चर्चा की गई। अध्यक्ष जमनालाल डीडवानिया ने आभार जताया। सम्मेलन के लिए शोभायात्रा, कलश यात्रा और अन्य कार्यों के लिए समितियां बनाई गई हैं। इसमें संरक्षक मंडल में सागरमल पानगडिया, डॉ. वीडी शर्मा, रूपलाल प्रजापत, मुकुट बिहारी धाबाई, भोपाल मूंदडा, रामू पंडित, गोविन्द राजपूत, राजू पूर्विया, ओम प्रकाश गंदोडिया, महावीर आंचलिया और मार्गदर्शक मंडल में ओमप्रकाश बूलिया, मदन खटोड, रतनलाल गर्ग, उपाध्यक्ष ऊंकार माली, सुनील भारद्वाज, दुर्गालाल जोशी, दिनेश अरोडा, जगदीश भदादा, सावन जांगिड, रोशनलाल जैन को बनाया गया है।
Published on:
12 Jan 2026 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
