5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा विभाग को डीएमएफटी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ से संवरेंगे 763 स्कूल

भीलवाड़ा जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने अपना खजाना खोल दिया है। जिला कलक्टर एवं डीएमएफटी अध्यक्ष जसमीत सिंह संधू ने एक जिले में 156 करोड़ 58 लाख 56 हजार रुपए की लागत से होने वाले 763 विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी […]

2 min read
Google source verification
Education department receives a major gift from DMFT: 763 schools to be upgraded with Rs 156 crore.

Education department receives a major gift from DMFT: 763 schools to be upgraded with Rs 156 crore.

  • प्रशासनिक स्वीकृति जारी, वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी होंगे टेंडर
  • आसींद, जहाजपुर और शाहपुरा क्षेत्र के विद्यालयों में बनेंगे नए क्लासरूम

भीलवाड़ा जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने अपना खजाना खोल दिया है। जिला कलक्टर एवं डीएमएफटी अध्यक्ष जसमीत सिंह संधू ने एक जिले में 156 करोड़ 58 लाख 56 हजार रुपए की लागत से होने वाले 763 विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। गवर्निंग काउंसिल की 12वीं व 13 वीं बैठक में लिए गए निर्णय की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है।

इन क्षेत्रों पर विशेष फोकस

स्वीकृत सूची के अनुसार, सबसे अधिक कार्य आसींद, जहाजपुर और शाहपुरा विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं। इसमें स्कूलों में जर्जर कमरों की जगह नए कमरे, बालिकाओं के लिए शौचालय, स्टाफ रूम और किचन शेड व शेड का निर्माण शामिल है।

शाहपुरा क्षेत्र के लिए अहम कार्य

आदेश में शाहपुरा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी मिली है। इसमें प्रमुख रूप से राउमावि डाबला कचडा में 68.31 लाख रुपए की लागत से 6 नए कक्षा-कक्षों का निर्माण होगा। राउप्रावि देव खेड़ा (डाबला कचरा) में 20 लाख रुपए की लागत से प्रार्थना सभा हॉल का निर्माण और रिनोवेशन कार्य किया जाएगा।

बदलेगी स्कूलों की तस्वीर

जिले के कई स्कूलों में लंबे समय से कमरों की कमी और जर्जर भवनों की समस्या थी। अब 156 करोड़ 58 लाख 56 हजार रुपए का बजट मिलने से राउमावि ऊंखलिया (आसींद) में 2.16 करोड़ की लागत से 12 कमरे, साइंस लैब, कंप्यूटर रूम और लाइब्रेरी बनेगी। राउमावि ईटून्दा (जहाजपुर) में 1.63 करोड़ से 12 कमरे और लैब का निर्माण होगा। वही अन्य स्कूलों में शेट निर्माण, बाउंड्री वॉल, पेविंग ब्लॉक और रिनोवेशन के काम होंगे। यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग व समसा के माध्यम से होगा। टिनशेड के लिए 17-17 लाख रुपए तथा अन्य कार्य के लिए 5 से 10 लाख रुपए दिए है।

जिले की सरकारी स्कूलों के लिए मिला बजट

बैठक दिनांक स्कूल काम राशि

  • 12वी 13/8/2024 79 रिनोवेशन 480.56 लाख
  • 12वी 13/8/2024 99 रिनोवेशन 368.28 लाख
  • 12वी 13/8/2024 148 टीन शेड 2516.00 लाख
  • 12वी 13/8/2024 388 कक्षा-कक्ष 11931.22 लाख
  • 13वी 16/9/2025 49 रिनोवेशन 362.50 लाख
  • कुल योग 763 15658.56 लाख