30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई, Apr 14, 2026

महिलाओं को 33% आरक्षण स्टालिन से हजम नहीं हो रहा

Stalin की प्रतिक्रिया पर नेता प्रतिपक्ष EPS की तीखी आलोचना, तेनी जिले की रैली में उमड़े हजारों लोग महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की प्रतिक्रिया को लेकर अन्नाद्रमुक महासचिव एडपाडी के. पलनीस्वामी ने मंगलवार को कड़ी आलोचना की है। पलनीस्वामी ने दिण्डीगुल में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन […]

EPS-TTV dinakaran RAlly At Tirupur

Stalin की प्रतिक्रिया पर नेता प्रतिपक्ष EPS की तीखी आलोचना, तेनी जिले की रैली में उमड़े हजारों लोग

महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की प्रतिक्रिया को लेकर अन्नाद्रमुक महासचिव एडपाडी के. पलनीस्वामी ने मंगलवार को कड़ी आलोचना की है। पलनीस्वामी ने दिण्डीगुल में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन महिलाओं को आरक्षण दिए जाने को सहन नहीं कर पा रहे हैं।पलनीस्वामी ने कहा, ‘‘महिलाओं को 33% आरक्षण देने संबंधी विधेयक पारित करने के लिए केंद्र सरकार ने संसद का सत्र बुलाया है। इससे राजनीतिक व्यवस्था में महिला प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ेगी। यह महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग थी।’’उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुख्यमंत्री स्टालिन पूछते हैं कि चुनाव के समय संसद का सत्र क्यों बुलाया गया। केवल 5 राज्यों में ही चुनाव हो रहे हैं, अन्य राज्यों में नहीं। चुनावी हार के डर से मुख्यमंत्री इस तरह की बात कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने महिलाओं की मांग पूरी करने के लिए संसद बुलाने का निर्णय लिया है।’’पलनीस्वामी ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना एक ऐतिहासिक कदम है और सरकार ने उनकी अपेक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री स्टालिन महिलाओं के लिए आरक्षण की उपलब्धि को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

आंडीपट्टी में दिनकरण के साथ प्रचार

पत्रकारों से वार्ता के बाद ईपीएस ने तेनी जिले के आंडीपट्टी में खुले वाहन में एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनकरण के साथ चुनाव प्रचार किया। मदुरै-तेनी राजमार्ग पर हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी गठबंधन प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।दिनकरण ने कहा, ‘‘2002 में जब मैं आंडीपट्टी उपचुनाव में प्रत्याशी था, तब जैसी ऊर्जा थी, आज भी वही जोश दिख रहा है। हमें इस जिले की चारों सीटें जीतनी हैं। डीएमके गठबंधन केवल राजनीति के लिए कुछ भी बोलता है।’’ उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के परिसीमन को लेकर झूठी भ्रांति फैलाई जा रही है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इससे तमिलनाडु को कोई नुकसान नहीं होगा।

इसके बाद ईपीएस ने कहा, ‘‘तेनी जिले की अपनी अलग पहचान है, यहां से दो मुख्यमंत्री चुने गएएमजीआर और अम्मा। आंडीपट्टी में पहले भी जनजागरण यात्रा में शामिल हुआ था, आज भी लोगों का वही जोश है।’’ उन्होंने मुल्लैपेरियार बांध के जलस्तर और उससे जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बांध की ऊंचाई बढ़ाने की अनुमति दी थी, लेकिन केरल सरकार ने इसमें बाधा डाली।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री स्टालिन ने किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए केरल के मुख्यमंत्री से बात नहीं की। पलनीस्वामी ने मतदाताओं से अपील की कि वे गठबंधन प्रत्याशियों को जिताकर तेनी को एआइएडीएमके का गढ़ बनाएं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें