30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजगढ़, May 30, 2026

राजगढ़ में शादी के 15 दिन बाद पति को छोड़कर भागी दुल्हन, 10 रुपए के स्टांप पर हुई थी शादी

Bride Fraud Case : शादी का सपना दिखाकर युवक से कथित लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग ने ठगे 2 लाख रुपये, शादी के 15 दिन बाद ससुराल से हुई फरार।

rajgarh

bride fraud case woman disappears 15 days after marriage

वीरेन्द्र जोशी
Rajgarh Bride Fraud Case: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह द्वारा शादी का सपना दिखाकर एक युवक से 2 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी शादी रचाकर दुल्हन के फरार होने के बाद अब पीड़ित युवक शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला समेत गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना पुलिस के अनुसार, पीपल्याखेड़ी के श्रवण राठौर (35 साल) ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो शादी के लिए लड़की तलाश कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही पर्वत सौंधिया ने उसे महाराष्ट्र की एक युवती से शादी कराने का भरोसा दिलाया। शादी कराने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की। शादी की इच्छा की वजह से श्रवण ने रकम का इंतजाम किया और उसे सौंप दी।

10 रुपये के स्टांप पर की लिखा-पढ़ी

फरियादी के अनुसार बीती 6 जनवरी 2026 को प्रीति राउत नाम की युवती चार अन्य लोगों के साथ ब्यावरा पहुंची। सभी की मुलाकात अंजनीलाल मंदिर पर कराई गई। यहां युवती के साथ आई महिलाओं व युवक को उसने अपनी बहनें व भाई बताया। बाद में सभी कोर्ट पहुंचे और वहां 10 रुपए के स्टाम्प पर लिखा-पढ़ी कर शादी होने का दस्तावेज तैयार करवाया। इसके बाद युवती प्रीति राउत श्रवण के साथ उसके घर चली आई और वहीं रहने लगी।

शादी के बाद 15 दिन रही दुल्हन, फिर फरार

झूठी शादी को सच मानकर श्रवण ने खुशी-खुशी अपना दांपत्य जीवन जीना शुरू किया। दुल्हन ने भी उससे जीवन भर साथ रहने का वादा किया और दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन श्रवण को उस वक्त नहीं पता था कि उसकी पत्नी प्रीति के सभी वादे झूठे और फरेबी हैं। 15 दिन बीतने के बाद एक दिन प्रीति घर से शौच जाने का कहकर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। फरियादी ने शादी कराने वाले पर्वत को दुल्हन के भागने के बारे में बताया तो उसने हाथ खड़े कर दिए बोला कि, मैंने तो तुम्हारी शादी करा दी थी। अब आगे की तुम जानो।

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू की

पीड़ित का आरोप है कि, यह पूरा घटनाक्रम एक सुनियोजित साजिश थी, जिसके तहत झूठी शादी का नाटक कर उससे 2 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कथित लुटेरी दुल्हन प्रीति राउत पुत्री शिवाजी राउत निवासी पवना नांदेड महाराष्ट्र और प्रीति के साथ आए माया सूर्यवंशी पत्नी राहुल सूर्यवंशी नांदेड महाराष्ट्र, बबीता पत्नी स्व. अशोक राठौर निवासी नीरज चारपुलिया कुबेरपुर आगरा यूपी, कविता पुत्री मुकेश शर्मा निवासी ग्राम रामसगर पराय रायपुर छत्तीसगढ़, मजस शिवाजीराव पुत्र शिवाजीराव निवासी नांदेड महाराष्ट्र और पर्वत सौंधिया के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें