15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलर्ट रहें: नेत्र चोर से इस खतरनाक बीमारी के केस बढ़ते जा रहे

इस कारण आंखों की इस खतरनाक बीमारी के केस बढ़ते जा रहे हैं. जी हां तनाव के कारण ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। धुंधला दिखे या रोशनी के चारों ओर इंद्रधनुषी रंग दिखे तो अलर्ट रहने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में तत्काल नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाने की […]

2 min read
Google source verification
अलर्ट रहें: नेत्र चोर से इस खतरनाक बीमारी के केस बढ़ते जा रहे

अलर्ट रहें: नेत्र चोर से इस खतरनाक बीमारी के केस बढ़ते जा रहे

इस कारण आंखों की इस खतरनाक बीमारी के केस बढ़ते जा रहे हैं. जी हां तनाव के कारण ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। धुंधला दिखे या रोशनी के चारों ओर इंद्रधनुषी रंग दिखे तो अलर्ट रहने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में तत्काल नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाने की जरूरत है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिले तो ग्लूकोमा को ठीक किया जा सकता है।

आंखों की रोशनी दोबारा नहीं लौट सकती

एम्स, आंबेडकर व निजी अस्पतालों में हर माह ऐसे 5 से 7 केस आ रहे हैं। ये चिंताजनक स्थिति इसलिए भी है, क्योंकि किसी को एक बार ग्लूकोमा हो गया तो आंखों की रोशनी दोबारा नहीं लौट सकती। ग्लूकोमा को नेत्र चोर भी कहा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार ग्लूकोमा होने का कारण आंख के अंदर का बढ़ा हुआ दबाव (इंट्रा ओकुलर प्रेसर) है, जो आंख के तरल पदार्थ के ठीक से बाहर न निकल पाने के कारण होता है। यह बढ़ा हुआ दबाव ऑप्टिक तंत्रिका (ऑप्टिक नर्व) को नुकसान पहुंचाता है। एक रिसर्च के अनुसार स्ट्रेस ग्लूकोमा का रिस्क बढ़ा सकता है। अस्पतालों में ऐसे केस आ रहे हैं, जिसमें काम या पारिवारिक दबाव के कारण कुछ मरीजों को ग्लूकोमा का लक्षण देखा गया है। अब एडवांस मशीनों से ग्लूकोमा के प्रारंभिक लक्षण या जिनमें लक्षण नहीं दिखाए देते, उनकी बीमारी की पहचान की जा सकती है।

तनाव इसलिए है खतरनाक

  • शरीर में कार्टिसोल जैसे हार्मोन का लेवल प्रभावित होता है, इससे आंखों के दबाव का रिस्क बढ़ जाता है।
  • नर्वस सिस्टम में खराबी आ सकती है, जो वैस्कुलर रेगुलेशन को प्रभावित करता है।
  • आंखों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इससे ग्लूकोमा का रिस्क बढ़ जाता है।

ग्लूकोमा के लक्षण

शुरुआत में साइड का विजन (पेरिफेरल विजन) धीरे-धीरे कम होने लगता है।

  • धीरे-धीरे या अचानक आंखों से धुंधला दिखना।
  • रोशनी (बल्ब या मोमबत्ती) के चारों ओर इंद्रधनुषी या रंगीन छल्ले जैसा दिखना।
  • आंखों में तेज दर्द व लालिमा, यह गंभीर या एक्यूट ग्लूकोमा का संकेत है।
  • आंखों के साथ गंभीर सिरदर्द व मितली। उल्टी जैसा महसूस होना।
  • रोशनी अचानक चली जाना। यह मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थिति है।

ग्लूकोमा को शुरुआती स्टेज से पकड़ा जा सकता

तनाव के कारण ग्लूकोमा के केस बढ़ रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। अब एडवांस मशीनों से ग्लूकोमा को शुरुआती स्टेज से पकड़ा जा सकता है। यही नहीं बिना लक्षण के भी ग्लूकोमा के संकेत पहले ही पकड़ में आ रहे हैं। समय रहते इलाज होने से आंख का विजन वापस लाया जा सकता है। धुंधला या बल्ब के चारों ओर इंद्रधनुष जैसे दिखे तो इलाज की जरूरत है।
-डॉ. अनिल गुप्ता, सीनियर नेत्र सर्जन