Ahmedabad. शहर के राणीप थाना क्षेत्र में बुधवार की रात 11 बजे से मध्यरात्रि बाद 1.20 बजे के दौरान पिंक सिटी अंध कल्याण केन्द्र के पास मित्रों साथ जन्मदिन मना रहे नरेश ठाकोर (27) की तीक्ष्ण हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।
मृतक के बड़े भाई पिन्टू ठाकोर (30) ने कालीगाम निवासी प्रेम उर्फ हुडो ठाकोर, रितिक ठाकोर, रितिक उर्फ रितलो सागरा, सुमित रजक विरुद्ध गुरुवार को हत्या का मामला दर्ज कराया है।
जोन-2 के उपायुक्त भरत राठौड़ ने संवाददाताओं को बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर प्रेम उर्फ हुडो के बड़े भाई प्रकाश के साथ झगड़ा हुआ था। नरेश ने उसकी बाइक को प्रकाश के पास गिरवी रखकर 10 हजार रुपए लिए थे। पैसों का इंतजाम होने पर वह पैसे लेकर प्रकाश से बाइक लेने गया था। प्रकाश ने 15 हजार रुपए मांगे, जिस पर प्रकाश और नरेश की कहासुनी हुई थी। उस समय प्रकाश के भाई प्रेम उर्फ हुडो और उसके साथियों से भी झगड़ा हुआ था। 8 अक्टूबर को नरेश का जन्मदिन था। वह उसके मित्रों के साथ जन्मदिन मना रहा था। तभी नरेश ने प्रेम को फोन कर कहा कि उस दिन क्यों झगड़ा कर रहा था।
इस पर प्रेम ने उसके अन्य मित्रों रितिक ठाकोर, रितिक सागरा, सुमित के साथ नरेश के पास पहुंचकर तू दादा हो गया है..कहते हुए झगड़ा किया। चाकू से नरेश पर हमला कर दिया। जख्मी होने पर नरेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Published on:
09 Oct 2025 10:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग