30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन, May 13, 2024

महाकाल की नगरी में 3 बजे तक 63.37 % मतदान

लोकतंत्र के महायज्ञ में पुष्य नक्षत्र में आहुति डालने सुबह से ही उत्साह से निकले लोग उज्जैन. लोकसभा चुनाव रूपी महायज्ञ के चौथे चरण में सोमवार को उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे के पहले ही जनता मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंची। वैशाख षष्ठी के पुष्य नक्षत्र और करीब […]

लोकतंत्र के महायज्ञ में पुष्य नक्षत्र में आहुति डालने सुबह से ही उत्साह से निकले लोग

उज्जैन. लोकसभा चुनाव रूपी महायज्ञ के चौथे चरण में सोमवार को उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे के पहले ही जनता मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंची। वैशाख षष्ठी के पुष्य नक्षत्र और करीब 40 डिग्री के तापमान के बीच दोपहर 3 बजे तक 63.37 प्रतिशत मतदान हो गया है। अब शेष 3 घंटे के दौरान मतदाताओं को केंद्र तक पहुंचाने के लिए भाजपा-कांग्रेस और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है। एक-दो छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह करीब 7 बजे पत्नी, दोनों बेटों के साथ मतदान किया।

पार्षद ने की महिला बीएलओ से अभद्रता
पार्षद हेमंत गेहलोत का लोकसभा चुनाव के दौरान फिर से विवाद सामने आया है। पीपलीनाका क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में बीएलओ के बैठने के स्थान को लेकर पार्षद ने बवाल कर महिला बीएलओ से अभद्रता की और धमकाते हुए कहा कि चक-चक मत कर रे बाई। वरना तुझे यहां नहीं बैठने दूंगा। बड़ी आई नियम तोडऩे वाली। इस विवाद के बाद पुलिस ने पार्षद को धक्के मारकर मतदान केंद्र से बाहर कर दिया।

पीठासीन अधिकारी को हटाया
वार्ड - 37 के मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी आरती को कलेक्टर ने हटा दिया। आरोप है, वह मतदाताओं को पार्टी विशेष के लिए वोट देने का कह रही थीं। कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार धरने पर बैठ गए। इसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की। इसी तरह एक अन्य मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी लोगों से कह रहा था कि एक पर वोट करें। कांग्रेस ने विरोध किया तो कहने लगा कि मैं एक बार बटन दबाने का कह रहा था।

सीएम डॉ. यादव ने पत्नी व बच्चों के संग कतार में लगकर डाला वोट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृहनगर में पत्नी और बच्चों के साथ फ्रीगंज स्थित बूथ क्रमांक 60 पहुंचकर मतदान किया। मतदान केंद्र में भीड़ के चलते सीएम कतार में लगे और अपनी बारी आने पर वोट डाला। वोटिंग के बाद सीएम ने प्रदेश के 8 लोकसभा में जीत के साथ ही देश में 400 पार के नारा पूरी होने की बात कही। वहीं लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मतदान के लिए रात में ही शहर पहुंच गए थे। सुबह मतदान से पहले सीएम भाजपा लोकशक्ति कार्यालय के सामने अख्ंाड ज्योति हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उनके साथ पत्नी सीमा, बेटे वैभव व अभिमन्यु साथ थे।

भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने डाला वोट…

कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने डाला वोट…

गुराडिय़ा गुर्जर और किलोडिया में बहिष्कार
उज्जैन जिले के घट्टिया तहसील के गांव गुराडिय़ा गुर्जर और किलोडिया में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। वोट नहीं डालने का कारण बताया कि नर्मदा सिंचाई लाइन नहीं आई और स्कूल बिल्डिंग जर्जर है। हालांकि अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा लिया।

मतदान की स्थिति
सुबह 9 बजे तक
16.80 %
सुबह 11 बजे तक
34.25त्न
दोपहर 1 बजे तक
४९.७१ %
दोपहर ३ बजे तक
६०.८१ %
घट्टिया आगे, उज्जैन पीछे
आलोट ६३.३७ %
बडऩगर ६३.४१
घट्टिया ६4.७६
महिदपुर ६३.२७
नागदा-खाचरौद ६०.८६
तराना ६४.२०
उज्जैन उत्तर ५४.१२
उज्जैन दक्षिण ५४.८6

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें