30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 30, 2026

मध्यप्रदेश के सरकारी शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां 7 जून तक बढ़ीं, आदेश जारी

MP Summer Vacation: मध्यप्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में की 7 दिन की बढ़ोत्तरी।

mp teachers

लोक शिक्षण संचालनालय (फाइल फोटो- पत्रिका)

MP Teachers: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थ 4 लाख शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। नए आदेश के मुताबिक अब प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाकर 7 जून तक कर दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से भेंट कर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की मांग की थी।

7 जून तक छुट्टी घोषित, आदेश जारी

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को जारी किए गए आदेश में लिखा है- प्रदेश में वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी और हीट वेव की स्थिति निर्मित है, अनेक जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा ग्रीष्मकालीन अवधि में जनगणना एवं बोर्ड परीक्षाओं संबंधी कार्य भी संपादित किए जा रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षकों के स्वास्थ्य को हित में मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में घोषित शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन आदेश को संशोधित करते हुए 1 मई 2026 से 07 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा रहा है।

बच्चों की छुट्टियां भी बढ़ सकती हैं

बताया ये भी जा रहा है कि गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों के छात्रों की छुट्टियां भी आगे बढ़ाई जा सकती हैं। अभी सरकारी स्कूलों में 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हैं, जिन्हें बढ़ाकर 22 जून किया जा सकता है। बता दें कि मध्यप्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

बीते 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक नरसिंहपुर जिला सबसे अधिक गर्म रहा और यहां पर 43.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा रायसेन में 43 डिग्री सेल्सियस, विदिशा और नर्मदापुरम में 42.5 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 42.4 डिग्री सेल्सियस और खंडवा में 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा जिले में गर्म रात्रि और सिवनी जिले में तीव्र गर्म रात्रि रही।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें