12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में 2 हत्या और दिल्ली में 3…कांडी कमरुद्दीन ने राजस्थान में भी किया कांड, तांत्रिक ने उगला जहरीले लड्डू का राज

Delhi triple murder case: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में तीन शव मिलने के मामले में पुलिस ने तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर आत्महत्या की आशंका खत्म कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने तीनों को ज़हर मिले लड्डू खिलाने की बात कबूल की है।

2 min read
Google source verification
Delhi triple murder case Tantrik Kamruddin arrested

Delhi triple murder case: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में तीन शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर आत्महत्या की आशंका पर विराम लगा दिया है। पूछताछ के दौरान तांत्रिक ने कबूल किया कि उसने तीनों को लड्डू में ज़हर मिलाकर खिलाया था। जांच में यह भी सामने आया है कि कमरुद्दीन केवल दिल्ली में ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि तांत्रिक कमरुद्दीन दिल्ली में इस ‘लड्डू कांड’ को अंजाम देने से पहले यूपी के फिरोजाबाद में भी इसी तरह की वारदात कर चुका था। दरअसल, पिछले साल उसने दो लोगों को जहरीले लड्डू खिलाकर उनकी हत्या कर दी थी, जिस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इतना ही नहीं, साल 2014 में भी इसी प्रकार का एक मामला उसके खिलाफ दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस उसके सभी आपराधिक मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

खड़ी कार में एक साथ मिली थीं तीन लाशें

आपको बता दें कि बीते रविवार पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार से तीन लोगों के शव बरामद हुए थे। शुरुआत में यह साफ नहीं हो पाया था कि मामला हत्या का है या सामूहिक आत्महत्या का, जिसके चलते पुलिस पिछले दो दिनों से लगातार जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो सामने आया कि कार में तीन नहीं बल्कि चार लोग सवार थे। इसके बाद पुलिस का संदेह और गहरा हो गया। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक तांत्रिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, क्योंकि जानकारी मिली थी कि तीनों मृतक घटना से पहले किसी तांत्रिक से मिलने गए थे।

कार से निकलकर भाग गया तांत्रिक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों मृतक पहले तांत्रिक के घर पहुंचे थे, जिसके बाद उसे अपनी कार में बैठाकर पीरागढ़ी फ्लाईओवर की ओर रवाना हुए। जांच में सामने आया है कि पीरागढ़ी पहुंचने पर कार कुछ समय तक वहीं खड़ी रही, जिसके बाद तांत्रिक अचानक वाहन से उतरकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी तांत्रिक काफी समय से तंत्र-मंत्र के जरिए परिवार को अमीर बनाने का झांसा दे रहा था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई। आशंका जताई जा रही है कि किसी तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान ही उनकी जान गई, और इसी दिशा में जांच एजेंसियां मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।