
Ghazipur Car Accident: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में NH-9 पर MCD टोल के पास विनोद नगर डिपो के सामने तेज रफ्तार से आ रही एक कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज रफ्तार कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक चालक, दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे शामिल थे। हादसे में दो महिलाओं दीपांजलि (38 वर्ष) और नीलम गर्ग (55 वर्ष)की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला कार से बाहर निकलकर सड़क पर पड़ी मिली, जबकि दूसरी महिला कार की आगे वाली सीट में बुरी तरह फंसी हुई थी। यह हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग भी हक्का-बक्का रह गए।
कार चला रहे दीपांशु गर्ग इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ यात्रा कर रहे दो छोटे बच्चे भी इस दुर्घटना में जख्मी हुए हैं। तीनों को तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। छुट्टियां मनाकर लौटते समय यह हादसा अचानक हुआ, जिससे परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। किसी को भी इतनी भयावह घटना का अंदेशा नहीं था।
हादसे की सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोटोग्राफी के साथ जरूरी सबूत जुटाए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एल.बी.एस. मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि NH-9 जैसे व्यस्त हाईवे पर, खासकर टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रकों से टकराव कितना खतरनाक साबित हो सकता है। साढ़े चार महीने बाद अब उजमा का शव कब्र से निकाला जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Published on:
12 Feb 2026 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
