6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 06, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे योगेंद्र यादव, सुनाई कविता

Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में योगेंद्र यादव उतर आए हैं। उधर, अभिजीत दीपके के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...Seemore

CJP protest at Jantar Mantar

जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन (X @Cockroachisback)

Cockroach Janata Party protest: नीट पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। कुछ शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने CJP को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। CJP के नेता व कार्यकर्ता लगातार केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में योगेंद्र यादव भी कूद गए हैं। उन्होंने अपना सपोर्ट जताते हुए वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कविता सुनाई है।

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार सुबह करीब 11 बजे जंतर-मंतर पहुंचे। वह धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लकेर धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण कई छात्रों ने जान दे दी है। ऐसे में प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए। कॉकरोच जनता पार्टी लगातार धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। वह सभी इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, जय भीम और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं।

CJP फाउंडर अभिजीत के घर सुरक्षा बढ़ाई गई

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि अभिजीत दीपके के घर के बाहर लोगों के जुटान की संभावना है। लिहाजा, वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

आज की दिन ऐतिहासिक होगा: आशुतोष रांका

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अभिजीत दिल्ली पहुंच गए हैं। हमें उम्मीद है कि आज का दिन भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन होगा। हम पुलिस स्टेशन जा रहे हैं। जहां हम जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के अनुमति मांगेंगे।

दीपके ने अपने समर्थकों से दो चीजें लाने की अपील

अभिजीत दीपके ने अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने का इंतजार है। अपने साथ एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें। पुलिसवालों के प्रति सहानुभूति और आभार जताने के लिए उन्हें फूल दें। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें