भारत, Jun 06, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (Video Screenshot)
Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर आज 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) का बड़ा धरना-प्रदर्शन चल रहा है। सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक धर्मेंद्र प्रधान हटाओ, देश बचाओ के नारे लगाते नजर आए।
दिल्ली की पूजा अरोड़ा ने जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के प्रोटेस्ट में अपनी 13 साल की बेटी (9th क्लास) को साथ लेकर आए और शिक्षा व्यवस्था पर गुस्सा जताया। उन्होंने कहा कि पूरी शिक्षा प्रणाली बिल्कुल बेकार है- CBSE ने 8th क्लास में syllabus बदल दिया, किताबें बहुत देर से आईं, मैथ्स का दूसरा भाग फरवरी में मिला और फाइनल एग्जाम उसी महीने हो गया।
जंतर मंतर पर CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान NEET पेपर लीक के एक पीड़ित से बात की। उस व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2011 में उसका भाई टाटा ग्रुप के जमशेदपुर अस्पताल में एक अनुभवी सर्जन के गंभीर मेडिकल निग्लिजेंस (लापरवाही) का शिकार होकर मर गया, जो 1989 के पेपर लीक (तब CBSE AI PMT) का लाभार्थी था और स्कूल पास तक नहीं था। उसने आरोप लगाया कि उस डॉक्टर और उसके परिवार के BJP-RSS से गहरे संबंध होने के कारण चार राज्यों में दर्ज FIR में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह 15 साल से लड़ाई लड़ रहा है और मेडिकल निग्लिजेंस के शिकार लोगों की मदद करने वाले NGO का दिल्ली कोऑर्डिनेटर भी है। उसने कहा कि पेपर लीक नई समस्या नहीं है, बल्कि 1989 से चली आ रही सिस्टम की गहरी सड़ांध का हिस्सा है।
कई मुद्दों को लेकर युवाओं की एक टोली एक साथ प्रदर्शन करने पहुंची है। कॉकरोच जनता पार्टी इसकी अगुआई कर रही है। विदेश से इसके संस्थापक अभिजीत दीपके भी दिल्ली पहुंचे हैं। अब देखना है कि सोशल मीडिया के कॉकरोच का जमीन पर कितना असर पड़ता है।
जंतर-मंतर से कई वीडियो सामने आ रही है जिनमें भीड़ का माहौल दिख रहा है। सैकड़ों युवा, ज्यादातर गेरुए कपड़ों में, एक जगह इकट्ठे हैं। मीडिया वाले माइक्रोफोन लेकर लोगों से बात कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने जंतर-मंतर पर से कॉकरोच जनता पार्टी का प्रचार सामग्री जब्त कर लिया।
कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की आलोचना करते हुए कहा गया है कि उनका एजेंडा अस्पष्ट है, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स होने के बावजूद जमीन पर लोग जुटाना मुश्किल हो रहा है। जंतर-मंतर जैसे प्रदर्शन से आगे बढ़कर लंबा वैचारिक संघर्ष करना जरूरी है, तभी जनता साथ आएगी। इसे अन्ना आंदोलन का दूसरा पार्ट बताया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के एक टिप्पणी से हुई, जिसमें बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा गया था। इसके बाद बोस्टन से लौटे अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने इसे एक युवा आंदोलन का रूप दिया। मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है NEET-UG 2026 पेपर लीक, CUET, CBSE और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर।
Published on: 06 Jun 2026 01:50 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।