6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Jun 06, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ शुरू, धरना स्थल पर पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके

Cockroach Janata Party Protest: अभिजीत दिपके के जंतर मंतर पहुंचने के बाद प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन जारी है।

Abhijeet Dipke reaches protest site

अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के धरना स्थल पर पहुंचे

Cockroach Janata Party Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू हो गया है। पार्टी के अभिजीत दीपके अमेरिका से लौटने के बाद सीधे प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही कई प्रदर्शनकारी वहां जमा हो चुके थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। दीपके के दिल्ली पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट टर्मिनल 3 से लेकर जंतर मंतर तक पुलिस की निगरानी बनी रही। पार्टी समर्थकों को सीधे प्रदर्शन स्थल पहुंचने के लिए कहा गया था।

जंतर मंतर पर भारी पुलिसबल तैनात

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए पहले ही अनुमति दे दी थी, जिसके बाद जंतर मंतर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के आने के रास्तों पर भी निगरानी रखी। प्रदर्शन स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की गई और आने जाने वाले लोगों की जांच भी की गई। भारी सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

हाथों में किताब लिए पहुंचे प्रदर्शनकारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से अपील की कि वे प्रदर्शन में शामिल होते समय अपने साथ एक किताब और तिरंगा जरूर लेकर आएं। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन का प्रतीक भी है। दीपके के जंतर मंतर पहुंचते ही वहां मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कई प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और किताब लिए दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

मांगे पूरी नहीं होने पर होगा व्यापक प्रदर्शन

प्रदर्शन के चलते राजधानी दिल्ली में हलचल भी तेज हो गई है। फिलहाल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ, सीजेपी समर्थकों ने संकेत दिए हैं कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाया जा सकता है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह विरोध लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। जंतर मंतर पर प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहने की संभावना लगातार शांतिपूर्ण और सक्रिय बना रही।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें