7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2012 में कांग्रेस से शुरुआत, अब BJP की पसंद: कौन हैं BMC मेयर उम्मीदवार रितु तावड़े?

BMC चुनाव नतीजों के बाद BJP ने रितु तावड़े को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया। जानें उनका राजनीतिक सफर, कांग्रेस से BJP तक का रास्ता और BMC में उनकी भूमिका।

2 min read
Google source verification
Ritu Tawde

बीजेपी की रितु तावड़े (Photo Crdit- ANI)

महाराष्ट्र की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रितु तावड़े को महायुति की ओर से मेयर पद का उम्मीदवार नामित किया गया है। वहीं गठबंधन से शिवसेना नेता संजय शंकर घाडी को डिप्टी मेयर पद के लिए नामित किया गया है। उन्होंने इस बार वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की थी।

पहली बार वर्ष 2012 में रितु तावड़े वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीती थी। इसके बाद घाटकोपर में 2017 में वार्ड 121 से चुनी गई थी। 2025 के चुनाव में रितु तावड़े ने वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की थी। इससे पूर्व में वे मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। रितु तावडे़ घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। उनकी गिनती बीजेपी की मजबूत स्थानीय नेताओं में गिनी जाती है।

खास बात ये है कि मराठा समुदाय से होने के बावजूद 53 वर्षीय रितु तावड़े को गुजराती बहुल वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। उन्होंने 2012 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन था। लोगों में रितु तावड़े को मेयर पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। अब पार्टी ने उन्हें मेयर पद के लिए नामित कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

BMC में भाजपा-शिवसेना (शिंदे) सबसे बड़ा गठबंधन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में BJP ने 11,79,273 वोट हासिल करते हुए 89 सीटें जीतीं, जो कुल डाले गए मतों का 21.58% है। सभी विजयी उम्मीदवारों में भाजपा का वोट शेयर 45.22% रहा, जिससे वह नगर निकाय में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 29 सीटें हासिल कीं और उसे 2,73,326 वोट मिले, जो कुल मतों का 5.00 प्रतिशत है। इस तरह भाजपा-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन मिलकर बीएमसी में सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा।

शिवसेना (यूबीटी) और MNS गठबंधन ने 65 सीटें जीतीं

दूसरी ओर, शिवसेना (यूबीटी) ने मनसे (MNS) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए 65 सीटें जीतीं। यूबीटी-नेतृत्व वाली शिवसेना को 7,17,736 वोट मिले, जो कुल डाले गए मतों का 13.13 प्रतिशत है। वहीं मनसे ने गठबंधन के खाते में 6 सीटें जोड़ीं, उसे 74,946 वोट मिले, जो 1.37 प्रतिशत वोट शेयर के बराबर है। कांग्रेस (INC) ने 24 सीटें जीतीं और उसे 2,42,646 वोट मिले, जो कुल मतों का 4.44 प्रतिशत है। अन्य दलों में, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 8 सीटें जीतीं और उसे 68,072 वोट मिले। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 3 सीटें, समाजवादी पार्टी को 2 सीटें, और एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) को 1 सीट मिली।