12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम…पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ा तो फिर आ लौट सकती है सर्दी की लहर, तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी

Weather Update: दिल्ली में ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी आगामी कई दिन बनी रहेगी। आइएमडी के अनुसार 13 फरवरी और 16 व 17 फरवरी को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 12, 2026

Weather Update

Weather Update: मौसम फिर बदलेगा रंग: बारिश–बर्फबारी की दस्तक, इन राज्यों का जानिए हाल (इमेज सोर्स: एक्स)

Weather Update: देश के कई राज्यों में दिन व रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने से मौसम में बदलाव दिखाई रहा है। हालांकि पहाड़ों पर हल्की व छिटपुट बारिश व बर्फबारी के कारण सर्दी के तेवर अभी तीखे हैं। लेकिन मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी सताने लगी है और सर्दी अब केवल सुबह-शाम व रात को ही रह गई है। रातों में भी ठिठुरन कम हो रही है। तापमान बढ़ने से हिमालयी रेंज के जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के दिन कम हो रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से हिमालयी रेंज में बुधवार को हल्की व मध्यम स्तर की बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी है।

सुबह व रात विजिबिलिटी हो रही है प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में सुबह व रात के समय कोहरा छा रहा है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है। दिन में धूप निकल रही है और अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी आगामी कई दिन बनी रहेगी।

आइएमडी: पश्चिमी हिमालय रेंज में बारिश व बर्फबारी बढ़ सकती है

आइएमडी के अनुसार 13 फरवरी और 16 व 17 फरवरी को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा प्रभाव रहा तो पश्चिमी हिमालय रेंज में बारिश व बर्फबारी बढ़ सकती है और उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दी की लहर लौट सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फरवरी माह का अगला पखवाड़ा सामान्य से गर्म और कम बारिश वाला रह सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग