13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमके स्टालिन सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तमिलनाडु चुनाव से पहले खातों में पहुंची मोटी रकम

तमिलनाडु सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 3,000 रुपए अग्रिम और 2,000 रुपए का समर स्पेशल पैकेज ट्रांसफर किया। जानें क्या है पूरी योजना और किसे मिलेगा लाभ।

2 min read
Google source verification
MK STalin

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Photo - IANS)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों में होने हैं। इससे पहले एमके स्टालिन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 3,000 रुपये अग्रिम राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा समर स्पेशल पैकेज के तहत महिलाओं को 2000 रुपए अतिरिक्त दिए गए।

राज्य सरकार की तरफ से ये राशि कलैगनार वुमेन्स राइट्स योजना (Kalaignar Women's Rights Scheme) के तहत जारी की गई। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। राज्य सरकार के मुताबिक, राशि गर्मी और महंगाई को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पैकेज जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री MK Stalin ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि 3,000 रुपए की राशि फरवरी, मार्च और अप्रैल महीनों के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि “कुछ लोग” आगामी चुनाव का हवाला देकर तीन महीने के लिए महिला अधिकार अनुदान को रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी सरकार ने पहले ही कदम उठाते हुए यह सुनिश्चित किया कि लाभार्थियों को किसी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े।

स्टालिन ने कहा, “तमिलनाडु की महिलाओं के लिए यह महिला अधिकार अनुदान स्टालिन द्वारा दिया गया वादा है। कोई भी बाधा डालने की कोशिश करे, मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। चुनाव का कारण बताकर वे तीन महीनों के लिए महिला अधिकार अनुदान को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हमारी #DravidianModel सरकार ने उनसे पहले ही कदम उठा लिया है! फरवरी, मार्च और अप्रैल महीनों के अग्रिम के रूप में 3,000 रुपए, साथ ही 2,000 रुपए का ग्रीष्मकालीन विशेष पैकेज! कुल 5,000 रुपए आज सुबह 1.31 करोड़ Kalaignar Women's Rights Scheme की सभी लाभार्थियों के खातों में जमा कर दिए गए हैं।”

MK. Stalin ने आगे कहा कि “Dravidian Model 2.0” के तहत यदि उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आती है, तो मौजूदा 1,000 रुपए की मासिक सहायता को बढ़ाकर 2,000 रुपए कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे तमिलनाडु की महिलाओं से किया गया वादा बताया।