11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमंत बिस्वा सरमा वायरल वीडियो मामले में बुरे फंसे, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को हुआ सहमत

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के राइफल वाले वायरल वीडियो मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार। वामपंथी नेताओं की याचिका पर CJI सूर्य कांत की पीठ ने क्या कहा? जानें पूरी खबर।

less than 1 minute read
Google source verification
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट (Photo - ANI)

Himanta Biswa Sarma Rifle Video Controversy: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सोशल मीडिया पर प्रसारित एक विवादित वीडियो के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। इस संबंध में वामपंथी नेताओं की ओर से एक याचिका दायर की गई थी। वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के लोगों की ओर राइफल से निशाना साधते हुए नजर आ रहे। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था।

तत्काल हस्तक्षेप की मांग

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने भाकपा (CPI) और माकपा (CPI-M) नेताओं की ओर से पेश वकील की दलीलों पर गौर किया।

एडवोकेट निजाम पाशा ने मामले का विशेष उल्लेख करते हुए इसे जल्द सुनने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "हम असम के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए विचलित करने वाले भाषणों के संबंध में इस न्यायालय के तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हैं। इसमें एक हालिया वीडियो भी शामिल है, जिसमें उन्हें एक विशेष समुदाय के सदस्यों पर निशाना साधते हुए दिखाया गया है।"

कोर्ट ने क्या कहा..

इस अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए CJI सूर्य कांत ने टिप्पणी की कि चुनावी राजनीति अक्सर चुनाव के दौरान अदालतों तक पहुंच जाती है। CJI ने कहा, "समस्या यह है कि जब चुनाव आते हैं, तो उसका एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है। यही समस्या है। हम देखेंगे।" न्यायालय की इस टिप्पणी का अर्थ है कि वह इस मुद्दे की समीक्षा करेगा।