
Priyanka Gandhi Vadra (Photo - ANI)
संसद में बजट सत्र के दौरान गर्मागर्मी और बहसबाजी का सिलसिला बना हुआ है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) पर विपक्ष की तरफ से सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी हो रही है। राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान आज, गुरुवार, 5 फरवरी को बीजेपी नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से जमकर बहस हुई। इस दौरान नड्डा ने बिना नाम लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा, "अपनी पार्टी को 'अबोध बालक' का बंधक मत बनाइए।" नड्डा के इस बयान के बाद सदन में हंगामा मच गया है।
राहुल को अबोध बालक कहने पर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भड़क उठी है। उन्होंने सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "उन्हें बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। यह बात करने का कौनसा तरीका है? क्या किसी के बारे में बात करने का यही तरीका है? वो किस बात से डर रहे हैं? क्या वो किसी किताब से उद्धरण देंगे? या वो एपस्टीन फाइलों से डर रहे हैं? या फिर इस बात से कि हम उनसे भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल करेंगे?"
प्रियंका ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील से भारतीय किसानों को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान होगा। हालांकि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के पक्ष में हैं और उनके हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा।
राहुल को 'अबोध बालक' कहने पर खरगे भी भड़क उठे हैं। उन्होंने विरोध जताते हुए इस बयान को गलत बताया और इसे राहुल पर व्यक्तिगत हमला बताया।
Updated on:
05 Feb 2026 01:35 pm
Published on:
05 Feb 2026 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
