5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम के फिर बदले तेवर: अगले 72 घंटे होगी जोरदार बारिश, इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: देश में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कई राज्यों में अगले 72 घंटे जोरदार बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 05, 2026

Heavy rain alert

Heavy rain alert issued by IMD

मानसून (Monsoon) का सीज़न देशभर में काफी शानदार रहा और इस दौरान जोरदार बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद ऐसा लगा था कि बारिश थम जाएगी, लेकिन कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में ठंड अपना असर दिखा रही है। 2025 में भारी बारिश देखने को मिली और 2026 के बारे में भी ऐसा ही पूर्वानुमान लगाया गया है। अब देश में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 72 घंटे कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में शानदार बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद भी राज्य में रुक-रूककर बारिश होने का सिलसिला बना हुआ है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में कई जगह अगले 72 घंटे जोरदार बारिश होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।

अरुणाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

अरुणाचल प्रदेश के लिए मानसून का सीज़न काफी अच्छा रहा और इस दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद भी राज्य में रुक-रूककर बारिश हो रही है। अब अरुणाचल प्रदेश में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अरुणाचल प्रदेश में अगले 72 घंटे झमाझम बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

देश में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड,, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में जोरदार बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे में भी अगले 72 घंटे झमाझम बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है।