Heavy rainfall alert
मानसून (Monsoon) कुछ दिनों तक धीमा पड़ने के बाद अब फिर से ट्रैक पर लौट आया है। मानसून की रफ्तार में तेज़ी आने से देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। इससे तेज़ बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटों के दौरान कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। मूसलाधार बारिश के साथ ही आंधी, तेज़ हवाएं और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
राजस्थान, हरियाणा समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए नज़र डालते हैं कि मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में किन राज्यों में मूसलाधर बारिश की चेतावनी जारी की है।
राज्य/क्षेत्र | अलर्ट स्तर | संभावित प्रभाव (अगले 72 घंटों में) |
---|---|---|
राजस्थान | रेड | मूसलाधार बारिश, आंधी (50-60 किमी/घंटा), जयपुर, जोधपुर में जलभराव संभव |
हरियाणा | येलो | गरज-चमक के साथ मध्यम से मूसलाधार बारिश, दिल्ली-एनसीआर प्रभावित |
पश्चिमी उत्तर प्रदेश | येलो | तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, लखनऊ-आगरा में बाढ़ का खतरा |
दक्षिण भारत (केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा) | ऑरेंज | गरज के साथ मूसलाधार बारिश |
सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम | रेड | तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल |
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय | येलो | अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश |
मध्य प्रदेश | येलो | 22 जिलों (भोपाल, इंदौर समेत) में गरज के साथ मूसलाधार बारिश |
बिहार, झारखंड | ऑरेंज | सारण, गया, पटना में मूसलाधार बारिश, 12 जिलों में हल्की बारिश |
ओडिशा, छत्तीसगढ़ | येलो | मध्यम बारिश |
गुजरात (सौराष्ट्र-कच्छ) | येलो | हल्की से भारी बारिश |
महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा | ऑरेंज | 72 घंटों में में मूसलाधार बारिश, मुंबई में जलमग्नता संभव |
IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में अगले 72 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है। केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तेज लहरों और आंधी की संभावना जताई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
Updated on:
04 Oct 2025 09:06 pm
Published on:
03 Oct 2025 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार