4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता, Jun 04, 2026

बागी टीएमसी विधायकों पर जमकर बरसीं महुआ मोइत्रा, इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने की दी चुनौती

West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने पार्टी के बागी विधायकों पर तीखा हमला बोला हैऔर उन्हें इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने की चुनौती है।

Mahua Moitra

Mahua Moitra

TMC Internal Crisis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम को आज एक महीना बीत गया है। 15 साल तक सत्ता में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चुनाव हारने के एक महीने बाद ही टूटकर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीएमसी से निष्कासित ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी के विधायक अपने साथ मिलाकर विधानसभा में नेता प्रति​पक्ष का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा था कि हम है असली टीएमसी और हमेशा साथ करीब 60 विधायक है। स्पीकर की मंजूरी के बाद ऋतब्रत बनर्जी विपक्ष नेता बन गए। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के बागियों पर जमकर हमला बोला।

महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के बागियों पर बोला हमला

सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को पार्टी के विधायकों के अलग हुए गुट पर तीखा हमला करते हुए उन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करके मतदाताओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उनकी ये टिप्पणी टीएमसी के नवनिर्वाचित 80 विधायकों में से 58 द्वारा बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्रनाथ बोस के कक्ष तक मार्च करने के एक दिन बाद आई है।

ऋतब्रता बनर्जी बने प्रतिपक्ष नेता

हाल ही में निष्कासित विधायकों ऋतब्रता बनर्जी और संदीपान साहा के नेतृत्व में, बागी समूह ने दलबदल विरोधी कानूनों को दरकिनार करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने का दावा किया है और औपचारिक रूप से टीएमसी विधायक दल पर अपना दावा ठोकते हुए ऋतब्रता बनर्जी को आधिकारिक विपक्ष नेता (एलओपी) घोषित किया है।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना

मोइत्रा ने चुनाव आयोग को भी निशाना बनाते हुए उस पर भाजपा के हाथों की कठपुतली होने का आरोप लगाया और केंद्रीय बलों के व्यवहार और चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाने की आलोचना की।

जनता ने बीजेपी के खिलाफ वोट दिया था

मोइत्रा ने इस बात पर जोर दिया कि बागी विधायकों ने ममता बनर्जी के नेतृत्व और नाम पर ही अपनी सीटें जीतीं और उन्हें भाजपा विरोधी वोट मिले। उन्होंने बताया कि टीएमसी ने पार्टी के चिन्ह और ममता बनर्जी के नाम पर 41% वोट हासिल किए।

इस्तीफा देकर दोबार चुनाव लड़ने की चेतावनी

विद्रोहियों के स्वतंत्रता के दावे को चुनौती देते हुए मोइत्रा ने कहा कि वे केवल यह दावा नहीं कर सकते कि वे स्वतंत्र हैं। उन्होंने विद्रोहियों को अपनी सीटों से इस्तीफा देने और नए सिरे से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

'जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे छोड़ सकते हैं'

टीएमसी सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी ने बिल्कुल शुरुआत से काम शुरू किया। अगर आप भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं तो डरने की कोई जगह नहीं है। आप कैसे दावा कर सकते हैं कि आप असली तृणमूल हैं? मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहती हूं कि यह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी है। जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे छोड़ सकते हैं। दरवाजा खुला है। पार्टी का शुद्धिकरण होना चाहिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें