4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 04, 2026

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 18 जून को होनी है वोटिंग

BJP: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी की तरफ से 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। पूर्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुग का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

Rajya Sabha Election 2026

बीजेपी(फोटो-ANI)

Rajya Sabha Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 नेताओं के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश से तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमान और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को वोटिंग होनी है।

जान लें अन्य नाम


अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया गया है। मध्य प्रदेश की बात करें तो पार्टी ने अपने दो अनुभवी नेताओं तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। पूर्वोत्तर के मणिपुर राज्य में ए. शारदा देवी के नाम को केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

लिस्ट में सतीश पूनिया अहम नाम


राजस्थान से उम्मीदवार बनाए गए डॉ. सतीश पूनिया लंबे समय से भाजपा संगठन का अहम चेहरा रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और धीरे-धीरे संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते हुए आगे बढ़े। वे राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और विधानसभा में विपक्ष के उपनेता की भूमिका भी निभा चुके हैं।
वर्तमान समय में पूनिया हरियाणा में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। जाट समुदाय से आने वाले पूनिया को भाजपा का ऐसा नेता माना जाता है जो सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने की क्षमता रखता है।

पार्टी महासचिव तरुण चुघ का नाम भी शामिल


तरुण चुघ भी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। चुघ भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण पहचान रखते है। पंजाब के अमृतसर से आने वाले चुघ कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और रणनीतिक समझ के कारण वे भाजपा नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। फिलहाल वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे राज्यों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी वे निभा चुके हैं।

देखें लिस्ट

राज्य / Stateनाम / Name
अरुणाचल प्रदेशताई तागाक
गुजरातराजुभाई शुक्ला
गुजरातमुकेशभाई राठवा
गुजरातमानसिंह परमार
गुजरातजीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया
मध्य प्रदेशतरुण चुग
मध्य प्रदेशरजनीश अग्रवाल
मणिपुरए. शारदा देवी
राजस्थानअलका गुर्जर
राजस्थानसतीश पूनिया
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें