कांग्रेस का झंडा। (फोटो- IANS)
केरल में बुधवार को यौन उत्पीड़न को लेकर 50 साल की एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। अब सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता का नाम सामने आते ही खलबली मच गई है।
पुलिस ने तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जोस फ्रैंकलिन के खिलाफ यौन उत्पीड़न और महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है।
जोस फ्रैंकलिन नेय्याट्टिनकारा नगरपालिका में स्वास्थ्य मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। उनका नाम महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है।
नेय्याट्टिनकारा पुलिस निरीक्षक बी.एस. प्रवीण ने बताया कि सुसाइड नोट में उल्लेख किया गया है कि जोस ने महिला का यौन उत्पीड़न किया था।
उन्होंने बताया कि बेकरी व्यवसाय के लिए ऋण दिलाने के नाम पर महिला को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया था। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से पता चला है कि जोस पीड़िता से हमेशा फोन पर बातें करता था।
पीड़िता के बच्चों ने भी मामले में जोस की संलिप्तता के बारे में बयान दिए हैं। इस बीच, सीपीएम और भाजपा ने जोस की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन तक विरोध मार्च निकाला है।
आत्महत्या बुधवार सुबह हुई। महिला गैस स्टोव फटने के बाद जली हुई अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली थी। शुरुआत में इसे एक दुर्घटना माना गया, लेकिन फोरेंसिक जांच में यह आत्महत्या का मामला निकला।
साल 2022 में भी केरल में कांग्रेस के एक नेता को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस नेता पीवी कृष्णकुमार को एक महिला सहकारी बैंक कर्मचारी से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, एक अन्य मामले में, कांग्रेस नेता अनवर कादरी की पार्षद सदस्यता 'लव जिहाद' फंडिंग मामले में समाप्त कर दी गई थी। कादरी पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
11 Oct 2025 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग