
TVK चीफ थलापति विजय(Photo- एक्टर X अकाउंट)
Karur Stampede Case: तमिलनाडु के करूर जिले में मची भगदड़ मामले में CBI ने साउथ सिनेमा जगत से निकलकर राजनेता बने TVK चीफ थलापति विजय को समन भेजा है। थलापति विजय 15 मार्च को CBI के सामने पेश होंगे। CBI भगदड़ मामले में विजय के बयान दर्ज करेगी। इससे पहले CBI ने उन्हें 9 मार्च को समन भेजा था, जिसमें 10 मार्च को पेश होने को कहा गया था।
CBI के समन पर विजय ने अपना जवाब दाखिल किया था। विजय ने राजनीतिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए CBI से 15 दिनों का समय बढ़ाने के लिए कहा था। इसके साथ ही विजय ने CBI से चेन्नई या तमिलनाडु में किसी स्थान पर पूछताछ का अनुरोध किया था। विजय के अनुरोध पर CBI चेन्नई या तमिलनाडु में पूछताछ के लिए भी विचार कर रही है।
थलापति विजय को CBI ने 15 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके पहले इसी साल जनवरी में विजय से CBI ने 2 बार पूछताछ की थी। CBI ने 12 जनवरी और 19 जनवरी को विजय से कई घंटों तक पूछताछ की थी। पूछताछ में मुख्य रूप से भीड़ प्रबंधन में लापरवाही, रैली में विजय के देरी से पहुंचने और कार्यक्रम संबंधी अन्य खामियों के बारे में पूछताछ की थी। इसी मामले में करूर के DMK विधायक सेंथिल बालाजी को भी 17 मार्च को CBI के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। सेंथिल बालाजी ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे CBI के समन का सम्मान करते हैं। वह CBI के समन पर 17 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर स्पष्टीकरण देंगे। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CBI को ट्रांसफर हुआ था।
चेन्नई से लगभग 400 किलोमीटर दूर तमिलनाडु के करूर जिले में 27 सितंबर को अभिनेता-राजनेता थलापति विजय ने चुनावी रैली की थी। इस रैली में अधिक भीड़ होने की वजह से भगदड़ मची थी। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस रैली में 50,000 से अधिक लोग इकट्ठा हुए थे। विजय इस रैली में करीब 7 घंटे लेट पहुंचे थे।
रैली में भगदड़ मचने से हुए हादसे के बाद थलापति विजय ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जताया था। उन्होंने कहा- करूर में अपने प्रियजनों को खोने वाले मेरे प्यारे भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करता हूं। अस्पताल में इलाज करा रहे सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। इस रैली में परमिशन से अधिक 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। यह रैली 1 लाख 20 हजार वर्गफुट के क्षेत्र में आयोजित की गई थी। विजय इस रैली में करीब 7 घंटा लेट पहुंचे थे। रैली में हुए हादसे के बाद विजय घायलों से नहीं मिले थे, वे चार्टर्ड फ्लाइट से सीधे चेन्नई चले गए थे।
थलापति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। लोग उन्हें प्यार से थलापति (कमांडर) कहते हैं। विजय
प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्देशक SA चंद्रशेखर के बेटे हैं। उन्होंने 1984 में बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की और 1992 में फिल्म 'नालैया थीरपु' से लीड एक्टर बने। वह करीब 70 फिल्मों में काम कर चुके हैं। थलापति शानदार डांस और एक्शन फिल्मों के लिए फैंस के दिलों पर राज करते हैं। विजय ने 2024 में तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई और 2026 में एक्टिंग से सन्यास ले लिया।
Published on:
10 Mar 2026 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
