10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडिगो एयरलाइंस के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (IndiGo Airlines) के CEO पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब कंपनी के प्रमोटर और MD राहुल भाटिया अंतरिम रूप से इंडिगो का कामकाज संभालेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 10, 2026

इंडिगो की फ्लाइट। (फोटो- x/Indigo)

IndiGo Airlines: इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) के CEO पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। अब कंपनी के प्रमोटर और MD राहुल भाटिया अंतरिम रूप से इंडिगो का कामकाज संभालेंगे। इंडिगो एयरलाइंस में पिछले साल दिसंबर में फ्लाइस ऑपरेशन संचालन में हुई दिक्कत के बाद यह कंपनी में सबसे बड़ा बदलाव है।

2022 में पीटर एल्बर्स ने संभाला था कार्यभार

इंडिगो एयरलाइंस में CEO के पद से इस्तीफा देन वाले पीटर एल्बर्स ने सितंबर 2022 में कार्यभार संभाला था। उन्होंने निजी कारणों की वजह से इस्तीफा देने की बात कही है। बता दें कि पीटर एल्बर्स के नेतृत्व में इंडिगो ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इंडिगो ने पीटर एल्बर्स के समय में 10 अरब डॉलर से अधिक का राजस्व और 440 से अधिक विमानों के साथ बड़ी बढ़त हासिल की, जिसमें 500 विमानों का बड़ा ऑर्डर भी शामिल था।

पीटर एल्बर्स के समय में इंडिगो पर लगा था जुर्माना

इंडिगो एयरलाइंस के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीटर एल्बर्स के समय में 3 माह पहले दिसंबर 2025 में इंडियो बड़े फ्लाइट ऑपरेशंस संकट से दौर से गुजरी थी। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री अपने गंतव्य तक जाने से पहले रास्ते में फंस गए थे। इस संकट की वजह से कंपनी को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान हुआ था। इसके बाद से एलबर्स पर इस्तीफे का दबाव था। इस संकट के समय एविएशन रेगुलेटर DGCA ने इंडिगो एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया था।

पीटर एल्बर्स का इस्तीफा स्वीकार

इंडिगो ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि आज कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें आज बिजनेस ऑवर्स खत्म होने के बाद जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। एलबर्स की जगह राहुल भाटिया कंपनी के मामलों का मैनेजमेंट देखेंगे।

इंडिगो ने शुरू की नए CEO की तलाश


पीटर एल्बर्स के इस्तीफे बाद कंपनी ने नए CEO की तलाश शुरू कर दी है। इंडिगो के को-फाउंडर और वर्तमान MD राहुल भाटिया अब अस्थायी रूप से ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। एयरलाइन अब नए CEO की तलाश शुरू करेगी। अब नए CEO की तलाश की जिम्मेदारी राहुल भाटिया पर है।