जम्मू, May 22, 2026

AI Image-ChatGpt
Jammu News: जम्मू से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। डोगरा चौक स्थित मंदिर-मस्जिद पॉइंट पर एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। यहां 25 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग इतनी भयानक थी कि युवती का चेहरा छोड़कर गर्दन के नीचे का करीब 70 फीसदी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं। ये मामला प्रेम प्रसंग में आपसी लड़ाई का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती पिछले कुछ समय से एक युवक के साथ रिश्ते में थी। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से युवक उसका फोन नहीं उठा रहा था और न ही मैसेज का जवाब दे रहा था। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में थी। इसके बाद गुरूवार शाम युवती शाम करीब साढ़े चार बजे प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर डोगरा चौक पहुंची। वहां शिव मंदिर के नीचे अखाड़े के पास उसकी युवक से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में बहस बढ़ गई। गुस्से में आकर युवती ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गया।
रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही आग की लपटें उठीं, युवक वहां से भाग निकला। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाई और कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की। राहगीरों ने ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में युवती का बयान दर्ज किया गया। बयान में युवती ने बताया कि उसने गुस्से में आकर ये कदम उठाया था। लेकिन उसने ऐसा मरने के इरादे से नहीं किया था। युवती का इलाज चल रहा है। युवती की हालत ठीक बताई गई है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Updated on: 22 May 2026 07:51 pm



कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।