Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकवादी हमलों के बाद अब भारत चुप नहीं रहता, PM मोदी का इशारों में पाकिस्तान पर अटैक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अब भारत आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता, बल्कि सर्जिकल और हवाई हमलों के जरिए जवाब देता है।

2 min read
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo-IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप्पी साधे नहीं रहता, बल्कि हवाई हमलों, सर्जिकल स्ट्राइक्स और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों से सटीक जवाब देता है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में आए बदलाव पर जोर दिया, जो पूर्ववर्ती सरकारों की निष्क्रियता से एक बड़ा मोड़ है।

आतंकवाद पर नई रणनीति: चुप्पी से जवाब तक

पीएम मोदी ने कहा, भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता, बल्कि हवाई हमलों, सर्जिकल स्ट्राइक्स और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उचित जवाब देता है। उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों जैसे घटनाक्रमों का अप्रत्यक्ष संदर्भ देते हुए बताया कि पहले सरकारें आतंक के प्रति नरम रवैया अपनाती थीं, लेकिन अब भारत सक्रिय रक्षा अपनाता है। बालाकोट एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। यह बदलाव राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मजबूत बनाने का प्रमाण है, जहां हमला होने पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जाती है।

भारत की अजेय गति: वैश्विक चुनौतियों पर विजय

समिट के थीम 'अनस्टॉपेबल इंडिया' पर पीएम ने कहा, भारत रुकने के मूड में नहीं है। हम न रुकेंगे, न रफ्तार कम करेंगे। 140 करोड़ भारतीय पूरे जोश के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आर्थिक प्रगति का जिक्र किया: फ्रैजाइल फाइव से दुनिया की टॉप पांच अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचा भारत…चिप्स से शिप्स तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी। वैश्विक युद्धों के बीच भारत ने सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था साबित कर नकारात्मकताओं को गलत ठहराया।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना: जनता से दूरी

मोदी ने कांग्रेस सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोगों को बैंकों से दूर कर दिया। गरीब बैंक जाने से डरते थे। हमारी सरकार आई तो आधी आबादी के पास भी खाते नहीं थे। उन्होंने कहा कि पूर्व नीतियां लोकतांत्रिक नहीं थीं, जबकि उनकी सरकार समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है। 'अनस्टॉपेबल भारत' का इंजन जन-केंद्रित नीतियां हैं, जो गरीबों को सशक्त बना रही हैं।

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

पीएम ने आत्मनिर्भरता पर जोर दिया देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में भारत आत्मविश्वास से भरा है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम सुरक्षा को मजबूत करते हैं, जबकि आर्थिक सुधार वैश्विक पटल पर भारत को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब न केवल रक्षा करता है, बल्कि हमलावरों को सबक सिखाता है। यह संबोधन राष्ट्रीय गौरव और भविष्य की दिशा को रेखांकित करता है।