Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: अगले 5 दिन तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राज्यों में अगले सात दिन भारी बारिश की संभावना है।

2 min read

भारत

image

Devika Chatraj

Oct 14, 2025

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy RainIMD Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून खत्म हो गया है, उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक भी दे दी है। दक्षिणी राज्यों में अभी भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है, जहां तमिलनाडु सहित कुछ इलाकों में आने वाले 7 दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यहां बारिश की संभावना

15 अक्टूबर को IMD ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह तक भारी से मूसलाधार बारिश हो सकती है।

अन्य राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। IMD के मुताबिक, यहां मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। तापमान में निरंतर कमी आएगी, जिससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी। दिन के समय तेज धूप से तापमान सामान्य स्तर पर रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों की स्थिति

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हालिया बर्फबारी के बाद अब धूप निकलने लगी है। हालांकि, इससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इन राज्यों में घना कोहरा और न्यून तापमान के कारण ठंड बढ़ रही है, जिससे कई जगहों पर सर्दी का एहसास पहले ही शुरू हो चुका है।

उत्तर भारत में ठंड की दस्तक

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चलने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। साथ ही, सर्दी की शुरुआत के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। दिल्ली में कल का AQI स्तर 211 दर्ज किया गया, जो हवा की गुणवत्ता को खराब श्रेणी में दर्शाता है।