30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिमला, May 30, 2026

Jobs: नशा करने वाले युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी! हिमाचल सरकार ने भर्ती से पहले डोप टेस्ट कर दिया जरूरी

Himachal Pradesh Dope Test: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी नौकरी में भर्ती से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

Govt-Job

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर। (फोटो-पत्रिका )

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार युवाओं को नशे की भयानक चपेट से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की घोषणा की है कि अब सरकारी विभागों में नौकरी पाने से पहले हर उम्मीदवार का डोप टेस्ट जरूरी होगा। यह फैसला चिट्टा (हेरोइन) जैसे घातक नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

नशे के खिलाफ सख्ती

मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिट्टा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर पहले ही कार्रवाई चल रही है।

अब पूरे महकमों को निर्देश दिए जाएंगे कि नई भर्तियों में डोप टेस्ट अनिवार्य कर दिया जाए। इस संबंध में शनिवार को सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

सुक्खू ने जोर देकर कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बैठक में पूछा कि चिट्टा तस्करी में पकड़े गए कर्मचारियों पर क्या-क्या एक्शन लिया गया है। राज्य सरकार नशे के माफिया के खिलाफ बड़े पैमाने पर मुहिम चला रही है।

पेंशनर्स के बकाया का जल्द भुगतान

बैठक में सीएम सुक्खू ने क्लास-फोर पेंशनर्स के बकाए पर भी ध्यान दिया। बजट में घोषणा के मुताबिक उनके लंबित ग्रेच्युटी और छुट्टी नकदीकरण (लीव एनकैशमेंट) के पैसे जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि इस काम में कोई देरी न हो।

सहानुभूति भर्ती के मामलों पर फैसला जल्द

इस बीच, राज्य सरकार उन परिवारों के मामलों पर भी तेजी से फैसला लेगी जिनके सदस्य की मौत हो जाने या विकलांग होने के बाद नौकरी मांगी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से ऐसे आवेदनों की पूरी डिटेल मांगी है ताकि उचित निर्णय लिया जा सके।

खाली पदों पर भर्ती

इस बीच, सुक्खू ने सभी विभागों से खाली पड़े पदों की सूची तुरंत मंगाई है। उन्होंने कहा कि इन पदों को जल्द भरा जाएगा। राज्य सरकार ने 500 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पद भरने का फैसला किया है।

बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, आशीष सिंहमार समेत कई प्रशासनिक सचिव मौजूद रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें