30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 30, 2026

महाराष्ट्र के वाशिम में 23.50 लाख के नकली नोट बरामद, हैदराबाद के 7 आरोपी गिरफ्तार

Fake Currency Scam: महाराष्ट्र के वाशिम में पुलिस ने हैदराबाद के 7 आरोपियों को 23.50 लाख रूपये की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया। जांच जारी।

Fake currency Scam Exposed

महाराष्ट्र से 23.50 लाख के नकली नोट बरामद (Video Screenshot)

Fake Currency Racket: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में नकली मुद्रा के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हैदराबाद के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 23.50 रुपये लाख मूल्य की नकली करेंसी बरामद की है। इस पूरे मामले का खुलासा एक पेट्रोल पंप पर संदिग्ध नोटों के इस्तेमाल के बाद हुआ।

पेट्रोल पंप में पेमेंट के दौरान किया नकली नोटों का इस्तेमाल

जानकारी के अनुसार, आरोपी पेट्रोल पंप पर भुगतान के लिए ऐसे नोटों का उपयोग कर रहे थे, जिन पर 'CHILDREN BANK OF INDIA' लिखा हुआ था। नोटों को देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही हिरासत में लिए आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन नोटों को असली भारतीय मुद्रा जैसा दिखाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था, ताकि आम लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपियों ने ये नकली नोट कहां से प्राप्त किए थे और इन्हें बाजार में किस तरह खपाने की योजना बनाई गई थी। साथ ही इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आने वाले दिनों में इस संबंध में और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

पहले भी सामने आए ऐसे कई मामले

ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, जहां नकली मुद्रा छापकर उसे असली के रूप में बाजार में चलाने की कोशिश की गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर पुलिस ने नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिनमें कई बार संगठित नेटवर्क भी शामिल पाए गए हैं। कई मामलों में आरोपी छोटे स्तर पर दुकानों, पेट्रोल पंपों या स्थानीय व्यापारियों को निशाना बनाकर नकली नोट खपाने की कोशिश करते रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें