एसपी सोलन गौरव सिंह (Photo-ANI)
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदर के भाई राम कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। सोलन पुलिस ने राम कुमार को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि इलाज के बहाने राम कुमार ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बनाया कि बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। वह सात अक्टूबर को सोलन बस अड्टे के नजदीक वैध राम कुमार के पास इलाज के लिए गई थी। वहां पर एक आदमी बैठा था उसने पूछा कि कहां से आए। पता पूछने के बाद पीड़िता को जांच के लिए बैठने के लिए कहा। इसके बाद पीड़िता का हाथ पकड़कर आरोपी ने नसें दबाई और यौन समस्याओं के बारे पूछने लगा।
पीड़िता ने वैध को अपनी समस्या बता दी। इसके बाद उसे आश्वासन मिला कि वह पूरी तरह ठीक हो जाएगी। शिकायतकर्ता को एक किताब दिखाई और कहा कि जांच करवानी पड़ेगी। जांच के दौरान कहा कि प्राइवेट पार्ट को भी चंक करना पड़ेगा। इसके लिए पीड़िता ने मना कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने चेक करने के बहान उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया। पीड़िता वहां से भागकर महिला थाना सोलन पहुंची। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
सोलन पुलिस ने शुक्रवार सुबह राम कुमार बिंदल (75) को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला सामने आते ही कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अभी तक बीजेपी की तरीफ से किसी की कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।
Updated on:
10 Oct 2025 05:43 pm
Published on:
10 Oct 2025 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग