15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या थे 2021 के चुनावी परिणाम? क्या इस बार भी ममता, स्टालिन, हिमंत और पिनराई विजय को मिलेगा जनता का आशीर्वाद

Election News: चुनाव आयोग रविवार शाम 4 बजे विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केरल, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून में खत्म हो रहा है। पिछली बार 2021 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी, असम में एनडीए, केरल में लेफ्ट और तमिलनाडु में डीएमके को जीत मिली थी, जबकि पुडुचेरी में एनडीए को बहुमत मिला था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 15, 2026

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Photo-IANS)

Assembly Election 2026: रविवार शाम चार बजे चुनाव आयोग विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान हो सकता है। जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें केरल, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में 3-4 चरणों में वोटिंग होगी। इसके अलावा असम में दो चरणों में चुनाव हो सकते हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई, केरल का 23 मई और पुडुचेरी का 15 जून को समाप्त हो रहा है।

पिछली बार क्या रहे थे नतीजे?

  • पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में 8 चरणों में मतदान हुआ था। प्रदेश में ममता बनर्जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं बीजेपी के खाते में 77 सीटें आई। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट अपना खाता भी नहीं खोल पाई। 2021 में एक बार फिर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बनीं।
  • असम: प्रदेश की 126 सीटों के लिए पिछली बार तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 50 सीटें मिलीं। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी।
  • केरल: केरल में साल 2021 में एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। लेफ्ट ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 40 सीटें मिली। इसके अलावा बीजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।
  • तमिलनाडु: साल 2021 में तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था। इस चुनाव में डीएमके ने 133 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं अन्नाद्रमुक ने 66 और बीजेपी ने 5 सीटें जीती थीं।
  • पुडुचेरी: पिछली बार 30 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले गए थे। एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं।

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटें

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशविधानसभा सीटें
असम126
पश्चिम बंगाल294
केरल140
तमिलनाडु234
पुडुचेरी30

इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के वर्तमान मुख्यमंत्री इस प्रकार हैं:

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशमुख्यमंत्री
असमहिमंत बिस्वा सरमा
पश्चिम बंगालममता बनर्जी
केरलपिनाराई विजयन
तमिलनाडुएम. के. स्टालिन
पुडुचेरीएन. रंगासामी