15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Controversy: Video: कथावाचक के आरोप पर मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हूं…

Controversy: कथावाचक डा. रामानुरागी महाराज ने प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर भागवत कथा कराकर 15 लाख रुपए नहीं देने का लगाया है आरोप, जारी किया गया है वीडियो

2 min read
Google source verification
Controveresy

Minister Rajesh Agrawal (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर कथावाचक डा. रामानुरागी महाराज द्वारा भागवत कथा कराकर 15 लाख रुपए भुगतान नहीं करने का आरोप (Controversy) लगाया गया है। इसका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। रुपए नहीं देने पर उसने विधानसभा के सामने आत्मदाह के प्रयास की धमकी भी दी है। इस मामले में मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैंने न तो कथा कराई और न ही उसके शुभारंभ और समापन में गया। इसके बाद भी दबाव बनाकर मुझसे रुपयों की मांग की जा रही है। मुझे उक्त कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन आस्था से जुड़ा विषय होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हूं।

छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि पिछले 2-3 दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। कोई कथित भागवत कथाकार हैं, जिन्होंने कहा है कि मेरे द्वारा लखनपुर में कथा करवाकर पैसे नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नमो सेवा दल नामक फर्जी संस्था (Controversy) के द्वारा आवेदन दिया गया था कि हमें लखनपुर में भागवत कथा करवाना है।

इसके लिए संस्कृति विभाग से विभिन्न खर्चों के लिए 15 लाख रुपए की आवश्यकता है। मैंने उनसे कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा ऐसे किसी कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा राशि नहीं दी जाती है। लेकिन उनके आग्रह पर मैंने कहा था कि आवेदन उच्चाधिकारयों को भेज देता हूं।

यदि राशि मिल जाएगी तो हो जाएगा। इसी बीच 13 मार्च को कथावाचक मेरे पास आया और कहा कि मैं वृंदावन से आया हूं। इस दौरान मैं विधानसभा (Controversy) के लिए निकल रहा था। मैंने बाद में बात करने के लिए कहा और निकल गया।

Controversy: वीडियो बनाकर किया वायरल

मंत्री ने कहा कि मेरे विधानसभा निकलने के बाद कथावाचक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला कि मंत्री राजेश अग्रवाल ने कथा करवाकर मुझे पैसे नहीं दिए। मैं यह बताना चाहता हूं कि उसका आवेदन विभाग द्वारा खारिज कर दिया गया था। आयोजन के लिए पैसा प्राप्त (Controversy) नहीं हुआ। मेरे द्वारा ऐसा कोई आयोजन नहीं कराया गया।

लखनपुर में उसके द्वारा कथा कराया गया होगा, लेकिन मैं न तो शुभारंभ और समापन में गया। न हीं मेरे परिवार को कोई सदस्य वहां गया था। आयोजकों ने उसे पैसे नहीं दिए तो मुझपर दबाव बनाकर पैसे मांग रहा है। वैसे तो उसपर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई (Controversy) नहीं कर रहा हूं।

कथावाचक ने कही है ये बातें

कथावाचक द्वारा मंत्री पर लगाए गए आरोप (Controversy) के अनुसार 2 जनवरी से 9 जनवरी तक उसने लखनपुर में भागवत कथा कराया था। लेकिन उसमें हुए खर्च की राशि 15 लाख मंत्री द्वारा नहीं दी जा रही है। उसने कहा था कि जब वह पैसे मांगने उनके घर जाता है तो उसे धक्का मारकर भगा दिया जाता है। रुपए नहीं मिलन ेपर उसने विधानसभा के सामने आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग