30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चण्डीगढ़ हरियाणा, Oct 29, 2024

Haryana Election में कांग्रेस के आरोपों को EC ने किया खारिज, दी यह नसीहत

Haryana Election: हरियाणा चुनाव में EVM में गड़बड़ी से जुड़े Congress के आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। Election commission ने चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता के बारे में कांग्रेस के आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताया है।

Election commission

Election commission

Election commission: हरियाणा चुनाव (Haryana Election) में ईवीएम में गड़बड़ी से जुड़े कांग्रेस (Congress) के आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। चुनाव आयोग (Election commission) ने चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता के बारे में कांग्रेस के आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताया है। चुनाव आयोग ने कहा कि EVM पूरी तरह से सुरक्षित है और बैटरी का नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ता है। ऐसे में आरोप बेबुनियाद है और उसमें तथ्यों की कमी है। साथ ही चुनाव आयोग ने कांग्रेस को चुनाव पर निराधार आरोपों से दूर रहने के लिए भी कहा है।

EC ने पांच चुनावों का दिया हवाला

चुनाव आयोग ने कांग्रेस से आग्रह किया कि मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर गैर-जिम्मेदाराना आरोप सार्वजनिक अशांति और अराजकता का कारण बन सकते हैं। पिछले एक साल में 5 विशिष्ट मामलों का हवाला देते हुए, चुनाव आयोग ने लंबे समय से अनुभव रखने वाली राष्ट्रीय पार्टी से उचित परिश्रम करने और बिना किसी सबूत के चुनावी संचालन पर आदतन हमले करने से बचने के लिए कहा।

चुनाव आयोग ने ये कहा

चुनाव आयोग ने कहा कि सभी ईवीएम सुरक्षित हैं और बैटरी स्तर का चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ता है। ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित और स्वतंत्र होती है। ईवीएम को लेकर कोर्ट ने कई बार फैसले दिए हैं जिसमें यह कहा गया है कि ईवीएम छेड़छाड़ मुक्त और विश्वसनीय है। ईसी ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो कि ईवीएम अविश्वसनीय हैं या उसमें कोई खामी है।

Congress ने लगाए थे ये आरोप

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 8 अक्टूबर को मतगणना हो रही थी। इस दौरान कांग्रेस ने कहा था कि कुछ ईवीएम मशीनों की बैटरी 99 फीसदी चार्ज थी और कुछ मशीनों की बैटरी 60 से 80 फीसदी थी। बीजेपी को उस जगह अधिक वोट मिले जहां पर बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज थी जबकि कांग्रेस को उस जगह वोट मिले जहां बैटरी 60 से 80 प्रतिशत तक चार्ज थी।

यह भी पढ़ें-धनतेरस के दिन PM मोदी ने दिल्ली और बंगाल के बुजुर्गों से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें