11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसों का लालच देकर खिलाया जहरीला लड्डू, पीरागढ़ी सुसाइड केस में सनसनीखेज खुलासा

दिल्ली के पीरागढ़ी में ट्रिपल सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। स्वयंभू बाबा ने झांसा देकर जहरीले लड्डू खिलाकर तीनों की हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

पीरागढ़ी में ट्रिपल सुसाइड केस (X)

Delhi Piragadhi Triple Suicide Case: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में मिले तीन शवों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज मामले में स्वयंभू ‘बाबा’ कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ‘धनवर्षा’ कराने का झांसा देकर तीनों को अपने जाल में फंसाया और फिर जहरीले लड्डू खिलाकर उनकी हत्या कर दी।

लड्डू में मिलाया सल्फास और नींद की गोलियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कमरुद्दीन ने लड्डुओं में सल्फास और नींद की गोलियां मिलाकर तीनों को खिलाया था। जहरीला प्रसाद खाने के बाद तीनों की मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

‘धनवर्षा’ का लालच देकर रचा खौफनाक खेल

पुलिस के मुताबिक, कमरुद्दीन पिछले करीब एक साल से मृतकों के संपर्क में था। उसने उन्हें विश्वास दिलाया था कि वह विशेष अनुष्ठान के जरिए ‘धनवर्षा’ करा सकता है। इसके लिए उसने लंबी बालों वाली एक महिला की आवश्यकता बताई और कहा कि उसी पर धन बरसेगा। हालांकि बाद में उसने लक्ष्मी देवी के कान में कट होने का बहाना बनाकर धन बरसने से इनकार कर दिया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को घटना वाले दिन कार के चालक की बगल वाली सीट पर बैठा देखा गया है, जिससे उसकी भूमिका और संदिग्ध हो गई।

इलाज और चमत्कार का झांसा देकर लोगों को फसाया

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी खुद को तांत्रिक और उपचारक बताता था। वह लोगों को बीमारियों के इलाज के नाम पर बुलाता और ‘धनवर्षा’ का डेमो दिखाकर उन्हें अपने प्रभाव में ले लेता था। आरोपी पथरी निकालने का भी दावा करता था और इसी तरह भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार से मिले थे तीन शव

आपको बता दें की दिल्ली पुलिस को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार में तीन लोगों के शव मिले थे। मृतकों की पहचान रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) के रूप में हुई थी। रणधीर चालक की सीट पर बैठे मिले, जबकि अन्य दो शव पीछे की सीट पर थे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग