11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद बेटी नहीं जा रही थी ससुराल, पिता ने तलवार से काट डाला

Murder : मंजू अपने पति घनश्याम सिंह से पिछले कई महीनों से अलग रह रही थी। इसी बात को लेकर पिता प्रभुनाथ सिंह अपनी बेटी से नाराज था। शुक्रवार की रात प्रभुनाथ सिंह और मंजू के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में पिता प्रभुनाथ सिंह ने धारदार हथियार से बेटी मंजू की हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

झारखंड में गिरीडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि महेशियादिघी गांव निवासी प्रभुनाथ सिंह की पुत्री मंजू (40) अपने पति के साथ रहने के बजाये मायके में रह रही थी, जबकि मंजू के पिता प्रभुनाथ सिंह कई बार बेटी को अपने ससुराल जाने के लिए कह चुके थे। मंजू ,तीन बेटी की मां थी, और उसका ससुराल उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में था।

मंजू अपने पति घनश्याम सिंह से पिछले कई महीनों से अलग रह रही थी। इसी बात को लेकर पिता प्रभुनाथ सिंह अपनी बेटी से नाराज था। शुक्रवार की रात प्रभुनाथ सिंह और मंजू के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में पिता प्रभुनाथ सिंह ने धारदार हथियार से बेटी मंजू की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।