11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक और लापहवाही और जिंदगी खत्म: दिल्ली के रोहिणी में खुले नाले में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

दिल्ली के रोहिणी के बेगमपुर में खुले नाले ने ली एक और जान। DDA की खाली जमीन पर बने मौत के जाल (मेनहोल) में गिरा मजदूर। स्थानीय निवासियों का आरोप- 'देरी से पहुंची दमकल विभाग की टीम'। जानें क्या है पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
man fell into an open drain

दिल्ली का रोहिणी सेक्टर 32 का वह स्थान जहां एक व्यक्ति खुले नाले में गिर गया था। (Photo/ANI)

दिल्ली में एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। दरअसल, रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके के रोहिणी सेक्टर-32 में महाशक्ति काली मंदिर के पास खुले नाले में गिरने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 2:36 बजे एक PCR कॉल आई, जिसमें सेक्टर-32 में DDA की खाली जमीन पर बने एक सीवर में किसी व्यक्ति के गिरने की आशंका जताई गई थी उसके लापता होने की सूचना दी गई थी। इस पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। फोन करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त बिरजू कुमार राय मेनहोल (गटर) में गिर गया।

एक अन्य मजदूर सूरज ने बताया बताया कि उसने और बिरजू ने सोमवार रात शराब पी थी। रात करीब 7:30 बजे वापस लौटते समय बिरजू ने अपना संतुलन खो दिया और खुले मेनहोल में गिर गया। दास ने नशे में होने के कारण रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में उसने आमिर हुसैन को इस घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने तत्काल दमकल, डीडीए और अन्य संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। जल्द ही राहत बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकल विभाग की सहायता से गिरे युवक का शव मेनहोल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

रोहिणी में हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों की तरफ से की गई देरी पर चिंता जताई। स्थानीय निवासी महेश कुमार ने कहा कि हालांकि बेगमपुर पुलिस स्टेशन के कुछ अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन शुरुआत में वहां दमकल विभाग (Fire Brigade) की कोई इकाई मौजूद नहीं थी।

उधर, जनकपुरी में खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक शख्स की मौत के बाद बाद लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर, भूमिगत पैदल पार पथ, सड़क किनारे की नालियों और सड़क किनारे लगी लाइट की जांच के निर्देश दिए हैं।