1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता, May 31, 2026

पश्चिम बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

35 ministers to take oath: पश्चिम बंगाल में कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा। कुल 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Suvendu Adhikari

मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी (ANI)

West Bengal Cabinet expansion:पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान हो गया है। कल यानी सोमवार को 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने एक्स पर जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी (Chief Minister Suvendu Adhikari) ने X पर लिखा कि राज्य मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा और 35 नए मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 11 बजे नबन्ना (राज्य सचिवालय) में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल आरएन रवि मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

9 मई को शुभेन्दु अधिकारी ने ली थी शपथ

9 मई को सीएम शुभेन्दु अधिकारी समेत 5 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार का मामला लटका हुआ था। कुछ दिनों पहले ही सीएम शुभेन्दु दिल्ली भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी हाईकमान से मुलाकात की थी।

शुभेन्दु की तैयार होगी नई टीम

अब मंत्रिमंडल विस्तार के साथ भाजपा सरकार प्रशासनिक स्तर पर अपनी टीम को और मजबूत करने जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नए मंत्रियों को शामिल कर सरकार विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करेगी। नबन्ना में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

ममता की बैठक में नहीं पहुंचे कई विधायक

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख व पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को पार्टी के सभी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। बैठक दोपहर 3 बजे कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर होनी थी, लेकिन कुल 80 विधायकों में से केवल 20 ही मौजूद रहे। कम संख्या में विधायकों के पहुंचने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। इस मामले पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में 1 जून को पूरे राज्य में प्रदर्शन कार्यक्रम तय है। इसी तैयारी में व्यस्त होने के कारण अधिकांश विधायक बैठक में नहीं पहुंच सके।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें