30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Mar 07, 2025

Anchal Thakur: देश की महिला अल्पाइन स्कीयर जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम किया रोशन, PM Modi कर चुके हैं तारीफ

Skier Anchal Thakur Success Story: आंचल ठाकुर ने 2018 में तुर्की में कांस्य पदक और 2021 में मोंटेनेग्रो में एक और कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। उनकी ये उपलब्धियां वूमन डे के मौके पर महिलाओं की क्षमता और दृढ़ संकल्प को दर्शाती हैं।

Skier Anchal Thakur

Skier Anchal Thakur

Skier Anchal Thakur Success Story on Women Day Special: आंचल ठाकुर भारत की एक फेमस स्की एथलीट हैं। आंचल मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के मनाली से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 28 अगस्त 1996 को हुआ था। आंचल ठाकुर ने स्कीइंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही वह देश की पहली महिला स्की एथलीट हैं जिन्होंने दो अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताओं में दो पदक जीते हैं। वूमन डे 2025 के मौके पर जानते हैं उनकी सक्सेस फुल स्टोरी-

आंचल ठाकुर के पिता ने पीएम मोदी को कराई पैराग्लाइडिंग

स्की एथलीट आंचल ठाकुर का परिवार भी खेलों से जुड़ा हुआ है। उनके पिता रोशन ठाकुर भी खेल प्रेमी हैं। आंचल ठाकुर के भाई हिमांशु ठाकुर भी एक स्की प्लेयर हैं। आंचल ने ऑस्ट्रिया जैसे देशों में प्रशिक्षण लिया है और अपनी मेहनत और लगन से भारत में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी उपलब्धियों ने न केवल मनाली बल्कि पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है।

बहुत से लोगों को शायद यह बात पता न हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार पैराग्लाइडिंग में हाथ आजमाया था। 1990 के दशक के आखिर में नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रभारी थे। नई और अनोखी चीजों को आजमाने के लिए उन्होंने रोशन लाल ठाकुर से पैराग्लाइडिंग सीखने की कोशिश की थी। आंचल ठाकुर के पिता रोशन लाल ठाकुर एक मशहूर पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक हैं।

आंचल ठाकुर के अचीवमेंट्स

महिला स्की एथलीट आंचल ठाकुर ने 2018 में तुर्की में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। बता दें कि यह भारत के लिए स्कीइंग में पहला अंतरराष्ट्रीय पदक था। इसके बाद 2021 में मोंटेनेग्रो के कोलासिन में आयोजित FIS अल्पाइन स्की चैंपियनशिप में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता, जिससे वह दो अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला स्की खिलाड़ी बन गईं।

ये भी पढ़ें: International Women's Day: भारत की पहली Alopecia Survivor जिन्होंने लिखी सुंदरता की नई कहानी, जानें कौन हैं केतकी जानी

वूमन डे पर महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

आंचल ठाकुर ने 2018 में तुर्की में कांस्य पदक और 2021 में मोंटेनेग्रो में एक और कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। उनकी ये उपलब्धियां वूमन डे के मौके पर महिलाओं की क्षमता और दृढ़ संकल्प को दर्शाती हैं। वे न केवल एक एथलीट हैं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपने क्षेत्र में कुछ अलग करना चाहती हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें