भारत, Feb 12, 2026

अहमदाबाद विमान हादसे में बड़ा दावा (ANI)
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई। इस दुखद हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस दुर्घटना में जिंदा बच पाया। इस हादसे के बाद एयरलाइन ने मृतक यात्रियों और घायल परिवारों के लिए अतिरिक्त मुआवजे की पेशकश की है। ब्रिटेन के अखबार The Independent की रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने परिवारों को ₹10 लाख से लेकर कुछ मामलों में ₹20 लाख तक की अंतिम राशि देने का प्रस्ताव रखा है।
आपको बता दें की इस मुआवजे की शर्त यह है कि परिवार भविष्य में किसी भी तरह का दावा नहीं करेंगे और एयरलाइन को सभी कानूनी जिम्मेदारियों से मुक्त करेंगे। यह शर्त किसी भी देश या कोर्ट में लागू होगी।
इस प्रस्ताव का 130 पीड़ित परिवारों की लीगल टीम ने विरोध किया है। उनका कहना है कि जांच पूरी नहीं हुई है और जिम्मेदारी तय नहीं हुई है, ऐसे में केस का अधिकार छोड़ने के लिए दबाव डालना अनुचित है। इस पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “हम हर प्रभावित परिवार की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। शुरुआती अंतरिम राशि देने के बाद हमने सुनिश्चित किया है कि अंतिम मुआवजा सही और कानूनी मानकों के अनुसार हो।”
12 जून 2025 को टेकऑफ के तुरंत बाद फ्लाइट AI 171 एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई, जिससे यह भारत के इतिहास के सबसे बड़े हवाई हादसों में शामिल हो गया। 270 में से केवल एक यात्री ही जिंदा बच पाया।
संबंधित विषय:
Updated on: 12 Feb 2026 12:52 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।