Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम के हाथों में दी AK 47…60 नक्सलियों के साथ छह करोड़ के इनामी भूपति ने किया सरेंडर, जानें पूरी डिटेल

टॉप नक्सल कमांडर मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। आज 61 नक्सलियों ने हथियार डाले।

3 min read

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 15, 2025

Devendra Fadnavis Naxali bhupati surrender

सीएम फडणवीस की मौजूदगी में मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने किया सरेंडर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक शीर्ष माओवादी एम. वेणुगोपाल (Mallojula Venugopal Rao) उर्फ ​​भूपति समेत 61 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। खूंखार माओवादी कमांडर भूपति पर 6 करोड़ का इनाम था। औपचारिक आत्मसमर्पण समारोह राज्य के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की उपस्थिति में बुधवार को गढ़चिरौली में आयोजित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। लेकिन औपचारिक आत्मसमर्पण कार्यक्रम आज गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नक्सलवादियों ने मुख्यधारा में किया प्रवेश। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने अपने हथियार मुख्यमंत्री फडणवीस को सौंपे और मुख्यमंत्री ने उन्हें संविधान की एक प्रति सौंपी। भूपति ने भी अपना एके-47 रायफल सीएम फडणवीस के हाथ में सौंपा और हिंसा का रास्ता छोड़ा। जिसके बाद उन्हें भी सीएम ने संविधान की एक प्रति थमाई और शुभकामनाएं दी।

सभी पर था 5.24 करोड़ का इनाम

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष आज कुल 61 वरिष्ठ माओवादी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया, जिन पर कुल 5 करोड़ 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इससे पहले सोमवार को हथियार डालने वाले नक्सलियों को होदरी गांव से पुलिस वाहनों में गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय लाया गया, जहां उन्होंने 54 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। जब्त हथियारों में सात एके-47 और नौ इंसास राइफल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालो में केंद्रीय समिति का एक सदस्य, दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति (डीकेएसजेडसी) के तीन सदस्य और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की एक संभागीय समिति के 10 सदस्य शामिल हैं। ये सभी भूपति के समर्थक है। इस साल की शुरुआत में भूपति की पत्नी तारक्का ने भी आत्मसमर्पण कर दिया था। भूपति और 60 नक्सलियों के आत्मसमर्पण को राज्य में माओवादी आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

कौन है भूपति?

प्रतिबंधित संगठन के प्रभावशाली रणनीतिकारों में से एक वेणुगोपाल उर्फ ​​भूपति उर्फ ​​सोनू दादा केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो का सदस्य था और उस पर लगभग 6 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था। भूपति को माओवादी संगठन के सबसे प्रभावशाली रणनीतिकारों में से एक माना जाता था और उसने लंबे समय तक महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर प्लाटून अभियानों की अगुवाई की थी।

CM फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम सभी माओवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं, चाहे वह छत्तीसगढ़ हो, महाराष्ट्र हो या तेलंगाना... हमारी पुलिस लंबे समय से भूपति के साथ संपर्क बनाए हुए थी और तारका, जो भूपति की पत्नी भी है और एक बहुत बड़ी कैडर है, ने 1 जनवरी को महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद, जिस तरह से हमारी पुलिस और प्रशासन ने उसके साथ व्यवहार किया, जिस तरह से एक विश्वास का निर्माण हुआ, उसने एक संकेत भी दिया और उसके बाद इस आत्मसमर्पण से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना को फायदा हुआ है..."

उन्होंने कहा, "मार्च 2026 तक देश में माओवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया था, उसमें महाराष्ट्र ने बहुत बड़ी पहल की है।" इससे पहले 3 अक्टूबर को राज्य पुलिस मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान, फडणवीस ने कहा था कि राज्य में नक्सल आंदोलन समाप्ति की ओर है। महाराष्ट्र में यह कभी भी खत्म हो सकता है।

इस महीने की शुरुआत में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें से 49 पर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था।