गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Photo: PIB)
Mumbai-Madgaon Vande Bharat Express: कोकण और गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने दिवाली पर बड़ी खुशखबरी दी है। मुंबई से गोवा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाओं में अब विस्तार किया गया है। यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने न केवल इस ट्रेन की फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है, बल्कि कोचों की संख्या भी बढ़ा दी है।
देश की सबसे तेज और आधुनिक ट्रेनों में शुमार मुंबई सीएसएमटी-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस अब हफ्ते में छह दिन चलेगी। पहले यह ट्रेन जून से अक्टूबर के बीच मानसून का टाइम-टेबल लागू होने की वजह से सप्ताह में केवल तीन दिन चलती थी। लेकिन अब 22 अक्टूबर से इसे सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को नियमित रूप से चलाया जाएगा। यह दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कंकावली तथा थिविम रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन मडगांव स्टेशन (गोवा) पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 22229 CSMT-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस अब हर सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को सुबह 05:25 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन (CSMT) से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 01:10 बजे गोवा के मडगांव जंक्शन पहुंचेगी। शुक्रवार को यह नहीं चलेगी।
वहीँ, वापसी में ट्रेन संख्या 22230 मडगांव जंक्शन-CSMT वंदे भारत एक्सप्रेस हर सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 02:40 बजे मडगांव जंक्शन से चलेगी और उसी दिन रात 10:25 बजे CSMT पहुंचेगी। शुक्रवार को यह नहीं चलेगी। मानसून के सीजन में मुंबई-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को यही दूरी तय करने में 10 घंटे से अधिक का समय लगता था।
रेलवे के अनुसार, बढ़ती यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में अब 16 कोच जोड़े जाएंगे, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगी। इस फैसले से मुंबई, कोकण और गोवा के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Published on:
22 Oct 2025 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग