17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार पर बोझ मत बनो, खुश रहो… नोट लिखकर 11वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

मुंबई से सटे ठाणे शहर में एक 16 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने अज्ञात कारणों से इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 17, 2026

thane 11th girl student suicide

ठाणे में 16 वर्षीय छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान (Photo: IANS/File)

मुंबई के करीब ठाणे शहर में एक खौफनाक वारदात से हड़कंप मच गया है। मोघरपाड़ा इलाके में शुभसंकेत कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में लिखा- 'बोझ मत बनो, खुश रहो'

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को छात्रा द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में उसने लिखा था, "परिवार पर बोझ मत बनो, खुश रहो।" हालांकि परिवार अभी गहरे सदमे में है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर संदेह जताया है कि छात्रा संभवतः किसी गहरे मानसिक दबाव से जूझ रही थी, जिसके कारण उसने खुद को परिवार पर बोझ समझ लिया।

अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

घटना के बाद सोसाइटी के लोग और परिजन तुरंत उसे ओवले इलाके के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। कासरवडवली पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है।

परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी तरह की साजिश या अन्य गड़बड़ी की आशंका नजर नहीं आ रही है। पुलिस अब छात्रा के माता-पिता, अन्य परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी शैक्षणिक तनाव, स्कूल की किसी समस्या या निजी परेशानी से गुजर रही थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।