
सलीम खान की हालत में सुधार। (फोटो सोर्स: insta/beingsalmankhan)
Salim Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान को मंगलवार को मुंबई स्थित उनके घर पर चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें तुरंत बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल ले जाया गया। पत्रकार विक्की लालवानी के अनुसार, उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
जर्नलिस्ट विक्की लालवानी की उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, सलीम खान को खून का थक्का जमने की समस्या का पता चला है और वो फिलहाल आईसीयू में ही हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। साथ ही उन्होंने लिखा कि सलीम खान ने के हेल्थ के बारे में आगे की अपडेट अस्पताल और सलीम खान की फैमिली से मिलने का इंतजार है।
आज सुबह पैपराज़ी वायरल भयानी ने अस्पताल के बाहर से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सलीम खान के भर्ती होने की पुष्टि की। बाद में सलमान अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे। टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान अस्पताल के बाहर निकलने से पहले काफी चिंतित नजर आए।
सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन, बेटी अलवीरा अग्निहोत्री और दामाद अतुल अग्निहोत्री और नाती अयान अग्निहोत्री और आयुष शर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल नवंबर 2025 में, सलीम खान और सलमा खान ने शादी की 61वीं सालगिरह मनाई, जो अर्पिता खान और आयुष शर्मा की 11वीं शादी की सालगिरह के दिन ही थी। सलीम खान ने 1964 में सलमा से शादी की और उनके चार बच्चे हैं: तीन बेटे, सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान, और एक बेटी, अलवीरा। 1981 में, सलीम ने अभिनेत्री हेलेन से शादी की थी।
सलीम खान एक जाने-माने स्टोरी राइटर हैं। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी सलीम-जावेद की मशहूर जोड़ी से इंडस्ट्री में पचनी जाती है। सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड की कहानी कहने की शैली को नया रूप दिया और हिंदी फिल्म के इतिहास की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी। उनकी फिल्में में 'जंजीर', 'शोले', 'दीवार', 'डॉन' और 'त्रिशूल' जैसे सुपरहिट फिल्मों के नाम शामिल हैं। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाने में इस जोड़ी ने बड़ी भूमिका निभाई।
Published on:
17 Feb 2026 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
