Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22, 23, 24 अक्टूबर को आंधी-बारिश बरपाएगी कहर! IMD ने कहा- एक साथ बना है दो कम दबाव का क्षेत्र

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अक्टूबर से अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तूफानी बारिश का दौर चलेगा।

2 min read

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 21, 2025

Maharashtra Weather Alert

महाराष्ट्र में अगले पांच दिन आंधी-बारिश के आसार (Photo: IANS)

Weather Update : देशभर से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भले ही विदाई ले ली हो, लेकिन महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (LPA) के कारण मूसलाधार बारिश होगी। महाराष्ट्र (Maharashtra Weather Forecast) में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने कोकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने आज (21 अक्टूबर) कोंकण, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बेमौसम बारिश ने खासकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।  

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 से 25 अक्टूबर के दौरान विदर्भ में बिजली के साथ आंधी की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली के साथ आंधी की संभावना है।

मूसलाधार बारिश की चेतावनी-

एक निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर तथा एक और सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। मौजूदा मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 21 से 24 अक्टूबर के दौरान दक्षिण प्रायदवीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश (70-200 मिमी) तथा 21 और 22 अक्टूबर को तमिलनाडु में अत्यधिक भारी बारिश (210 मिमी से अधिक) तथा 22 अक्टूबर को केरल में अत्यधिक भारी बारिश (210 मिमी से अधिक) होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 21 और 22 अक्टूबर को तमिलनाडु में और 22 अक्टूबर को केरल में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा, 21 से 24 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु और केरल में, 22 और 23 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक में, 21 और 22 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, तथा 21 से 23 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम (पुदुच्चेरी) और रायलसीमा क्षेत्रों में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में कहां-कहां अलर्ट?

22 अक्टूबर: रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और बुलढाना में येलो अलर्ट।

23 अक्टूबर: रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, धाराशिव, लातूर, बीड, नांदेड, वाशिम, यवतमाल, वर्धा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में येलो अलर्ट।

24 अक्टूबर: रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली, सतारा, पुणे, अहिल्यानगर, सोलापुर, बीड, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, वाशिम, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी (येलो अलर्ट)।

25 अक्टूबर: रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, अहिल्यानगर, संभाजीनगर, बीड, धाराशिव और पूरे विदर्भ क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तूफ़ान आने की संभावना है। हलकी से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन जगहों पर अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।